07 FEBFRIDAY2025 1:20:46 AM
Nari

"महाकुंभ में आकर जीवन सफल हो गया..." संगम में पवित्र डुबकी लगाते ही अनुपम खेर के निकले आंसू

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Jan, 2025 09:39 AM

नारी डेस्क: अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता अनुपम ने इस आध्यात्मिक क्षण में भगवान से प्रार्थना करते हुए मंत्रों का जाप करते हुए अपनी पवित्र डुबकी की एक झलक साझा की। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

'इमरजेंसी' अभिनेता ने इसे अपने जीवन का 'भावनात्मक' क्षण बताते हुए कहा कि अब उनका जीवन "सफल" हो गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाने से जीवन सफल हो गया!! पहली बार कुंभ पहुंचकर मंत्रों का जाप किया।" वह स्थान जहां मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का मिलन होता है! प्रार्थना करते समय मेरी आंखों से आंसू निकल आए। संयोग देखिए! एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन ऐसा ही हुआ था! जय सनातन धर्म।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 अनुपम मंगलवार को महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद खेर ने आध्यात्मिक समागम में हिस्सा लेने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा- 'मैं इस आध्यात्मिक समागम में हिस्सा लेने आया हूं। यहां हर वर्ग के लोगों को देखकर अच्छा लग रहा है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ की इस ऐतिहासिक महोत्सव को जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए सराहना करता हूं।" 

Related News