05 DECFRIDAY2025 6:21:05 PM
Nari

अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, तीसरे दिन भी कीमतों में गिरावट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 30 Apr, 2025 10:31 AM
अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, तीसरे दिन भी कीमतों में गिरावट

नारी डेस्क: अक्षय तृतीया जैसे शुभ मौके पर जहां लोग बड़ी संख्या में सोना-चांदी खरीदते हैं, वहीं इस बार ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोमवार, मंगलवार और अब बुधवार (30 अप्रैल) को भी इनकी कीमतों में गिरावट जारी है।

MCX पर ताजा भाव

सोना: ₹95,140 प्रति 10 ग्राम

चांदी: ₹96,821 प्रति किलो

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब अक्षय तृतीया जैसे पर्व पर खरीदारी तेज़ हो जाती है। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2025: क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है-Comex पर सोना $3,324.50 प्रति औंस पर खुला। पिछला बंद भाव $3,333.60 था। खबर लिखे जाने के समय यह लगभग $3,318.30 पर कारोबार कर रहा था, यानी करीब $15.30 की गिरावट। Comex पर चांदी $32.89 प्रति औंस पर खुली थी। पिछला बंद $33.27 था, लेकिन यह अब $32.88 पर आ गई है, यानी $0.39 की गिरावट हुई है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोना $3,509.90 प्रति औंस के स्तर पर पहुंचकर अब तक का सबसे ऊंचा भाव छू चुका था।

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का यह दौर अक्षय तृतीया जैसे पर्व पर ग्राहकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में नरमी का असर दिख रहा है। अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद हो सकता है।

 

Related News