05 APRSUNDAY2026 11:12:43 PM
Nari

खाने की थाली में शामिल करें  50% फल व सब्जियां , बनी रहेगी सेहत

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Jun, 2020 05:40 AM
खाने की थाली में शामिल करें  50% फल व सब्जियां , बनी रहेगी सेहत

भारतीय खाने से बनी हुई थाली पुराने समय से ही बहुत हेल्दी मानी जाती है, क्योंकि इसमें हर वो पोषक तत्व रहते है जोकि शरीर के लिए जरुरी है। इस थाली में मोटा अनाज जैसे की बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी शामिल रहते है। एक रिसर्च के मुताबिक, थाली में 50 प्रतिशत मौसमी फल व सब्जियां होनी चाहिए, जिससे की सेहत व पर्यावरण दोनो ही अच्छे रहते हैं।

मगर इस मार्डन समय में हाई कैलोरी वाला मोटा अनाज थाली से गायब हो चुका है, जिसके कारण 50 सालों से भारत में मोटे अनाज की फसलें 60 प्रतिशत तक कम हो चुकी हैं। इसके स्थान पर चावल व गेहूं का पैदावार बढ़ रही हैं, जो ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन करती है। वहीं धान से भरे खेतों से मीथेन गैस निकलती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

PunjabKesari


गलत खान-पान से बढ़ती बीमारियां 

जिस तरह से लोगों की जीवनशैली और खान-पान में काफी बदलाव हो गया है। अब भारतीय थाली की जगह फॉस्टफूड, जंक फूड, मसालेदार भोजन आदि ने ले ली है, जो डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारियां काखतरा बढ़ा देती हैं। इतना ही नहीं, इससे लोगों की मौत की संख्या काफी तेजी हो रही हैं।

अधिक मांस व डेयरी प्रोडेक्ट

आज के समय में मांस व डेयरी फूड का मात्रा काफी बढ़ रही है। शोध के मुताबिक, अगर लोगों की इन गलत आदतों में सुधार ना हुआ तो आने वाले समय में यह 1.6 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकती हैं क्योंकि इसके कारण आज हर व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी की चपेट में हैं। अगर इन्हें सुधार लिया जाए तो 25 प्रतिशत मौत कम हो जाएंगी।

मौसमी फल है अच्छा विकल्प

शोध के अनुसार भोजन में स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले मौसमी सब्जियां व फलों की मात्रा 50 प्रतिशत और बाकी हिस्सा मोटे अनाज का होना चाहिए। इससे लोग फल व सब्जियां ज्यादा उगाएंगे, जिससे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी 50% तक कम हो जाएगा।

PunjabKesari

इस तरह से तैयार करें अपनी थाली

फल 300 ग्राम - 78 कैलोरी 
सब्जी 300 ग्राम - 78 कैलोरी
सलाद 75 ग्राम - 284 कैलोरी
मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का आदि 232 ग्राम - 811 कैलोरी
स्टार्च वाली सब्जियां 50 ग्राम - 39 कैलोरी
डेयरी फूड 350 ग्राम -  153 कैलोरी
एनिमल फूड 84 ग्राम -  151 कैलोरी
नट्स 50 ग्राम -  291 कैलोरी
अनसैचुरेटेड फैट जैतून, सरसों 40 ग्राम -  354 कैलोरी
सैचुरेटेड फैट चीज बटर, कोकोनट 11.8 ग्राम  - 96 कैलोरी 
मूंगफली, अखरोट, काजू 99 ग्राम 
चिकन, पोल्ट्री प्रोडक्ट 28 ग्राम 
मौसमी फल 100 से 300 ग्राम

Related News