14 MARSATURDAY2026 10:17:35 PM
Nari

एक्टर आर्य के रेस्टोरेंट और घर पर Income Tax विभाग की बड़ी छापेमारी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Jun, 2025 02:35 PM
एक्टर आर्य के रेस्टोरेंट और घर पर Income Tax विभाग की बड़ी छापेमारी

नारी डेस्क: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आर्य के रेस्टोरेंट चेन 'सी शेल' और उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई चेन्नई के अन्ना नगर, वेलाचेरी और दुरईपक्कम इलाकों में की गई। आयकर विभाग का शक है कि इस रेस्टोरेंट चेन से जुड़ी टैक्स चोरी की शिकायतें सामने आई हैं, जिस वजह से जांच तेज कर दी गई है।

सी शेल रेस्टोरेंट की खासियत और जांच का कारण

आर्य का यह रेस्टोरेंट चेन अरबी व्यंजनों के लिए जाना जाता है और चेन्नई के कई इलाकों में इसकी शाखाएं हैं। जांच के दौरान पता चला है कि यह रेस्टोरेंट दुबई में मुख्यालय वाली एक कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके खिलाफ आयकर नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। खासतौर पर केरल के कोच्चि में इस कंपनी के निवेश और टैक्स से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।

क्या है आरोप?

आयकर विभाग का मानना है कि दुबई स्थित कंपनी द्वारा रेस्टोरेंट्स में किए गए निवेश के दौरान टैक्स चोरी की गई है। इसी संदर्भ में चेन्नई में सी शेल की कई शाखाओं पर छापेमारी की जा रही है ताकि दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच की जा सके।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: कैंसर का खतरा करना है दूर तो साल में एक बार जरूर कराएं ये टेस्ट

कहां-कहां हुई छापेमारी?

आयकर विभाग के अधिकारी तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर अन्ना नगर, वेलाचेरी और दुरईपक्कम स्थित सी शेल रेस्टोरेंट की ब्रांचों पर छापेमारी कर रहे हैं। इसके अलावा, रेस्टोरेंट मालिकों के घरों की भी तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता आर्य ने इस रेस्टोरेंट चेन की कुछ शाखाएं खुद खरीदी हैं और उनका संचालन भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

आयकर विभाग की जांच जारी

अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चलेगा कि छापेमारी में क्या सबूत मिले हैं और टैक्स चोरी के आरोप कितने सही हैं। इस छापेमारी से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

PunjabKesari

 तमिल अभिनेता आर्य के रेस्टोरेंट और घर पर इनकम टैक्स विभाग की यह छापेमारी उनकी व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच का हिस्सा है। टैक्स चोरी के आरोपों की सच्चाई सामने आने तक मामला संवेदनशील बना हुआ है।  

Related News