18 APRTHURSDAY2024 9:32:56 PM
Nari

सुबह आंख खुलते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, वर्ना पूरा दिन हो सकता है बेकार!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Feb, 2022 11:11 AM
सुबह आंख खुलते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, वर्ना पूरा दिन हो सकता है बेकार!

हमारे बडे़-बुजुर्ग हमें सुबह उठने के बाद क्या करें और क्या नहीं इन चीजों के बारे में बताते रहते हैं। मगर अक्सर हम इन चीजों व बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इन नसीहतों से हम अपने जीवन में पॉजिटिविटी ला सकते हैं। ऐसे में ही आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि सुबह आंख खुलते ही हमें किन चीजों को देखने से बचना चाहिए...

जूठे बर्तन

वास्तु अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। ये नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले जूठे बर्तन व किचन साफ कर लेना चाहिए।

आईना

कई लोग सुबह उठते ही सबसे आईना देखते हैं। मगर ऐसा करने से बचन चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से रातभर की शीशे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा आपको मिल सकती है। ऐसे में सुबह नींद खुलते ही तुरंत आईना देखने से बचें।

PunjabKesari

जंगली जानवरों की तस्वीर

कई लोगों में घर पर पशु या जंगली जानवरों की तस्वीर व पेंटिंग लगाई होती है। मगर सुबह उठते ही पहली नजर ऐसी तस्वीरों पर डालने से बचना चाहिए। वास्तु में सुबह नींद खुलने के तुंरत बाद ऐसी फोटो या पेंटिंग देखना अशुभ माना जाता है।

परछाई

सुबह के समय खुद की या किसी अन्य की परछाई देखने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप सूर्य देव के दर्शन करने गए हो और आपने पश्चिम दिशा में अपनी परछाई देख ली तो इसे राहु का संकेत माना जाएगा। वास्तु अनुसार, इस दिशा में परछाई देखना शुभ नहीं होता है। इससे ऐसा करने से बचें।

सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये काम

. सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर देखना चाहिए। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, हमारी हथेलियों में गोविंद, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह हथेलियों देखते हुए अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। इसके बाद ही अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

PunjabKesari

. सुबह उठकर सूर्य देव के दर्शन करना या उन्हें जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, यश की प्राप्ति होती है। तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

. अगर आप सूर्योदय से भी पहले जाग जाते हैं तो इस दौरान चंद्रमा के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।

 

Related News