08 SEPSUNDAY2024 5:20:31 AM
Nari

पत्नी, मां को बहन के बीच फंस गए हैं अभिषेक , इस वीडियो में बताया घर का हाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jul, 2024 10:51 AM
पत्नी, मां को बहन के बीच फंस गए हैं अभिषेक , इस वीडियो में बताया घर का हाल

शादी के बाद आदमी की जिंदगी काफी उलझ जाती है, क्योंकि पत्नी और मां के बीच वह फसकर रह जाता है। पत्नी की सुनो तो मां नाराज हो जाती है मां की सुनो तो पत्नी। सिर्फ आम इंसान हीं नहीं बड़े- बड़े दिग्गज भी इस समस्या का कभी हल नहीं निकाल पाए हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही है वह दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं में फंस जाते है। यकीन नहीं आ रहा है तो नीचे दी गई एक वीडियो में सुन लीजिए।

 

 

इन दिनों  अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अनबन की खबरें जोरो-शोरों से चल रही है। जैसे ही कपल या उनके परिवार कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है उसे इनके रिश्ते के साथ जोड़ दिया जाता है। अभिषेक बच्चन का तलाक के पोस्ट को लाइक करना और अमिताभ बच्चन के हिम्मत बढ़ाने वाले एक पोस्ट के बाद अब एक वीडियो खूब चर्चा में चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


इस वीडियो में अभिषेक मां जया बच्चन, बहन श्वेता बच्चन नंदा और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच फंसने को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है पर इसे लेकर हलचल अब शुरू हुई है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण के एक पुराने एपिसोड में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे. इस दौरान करण ने अभिषेक से पूछा क्या वह अपने परिवार और अपनी नई पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच अपना समय संतुलित करने की कोशिश करते समय कभी ‘टूटा हुआ’ महसूस करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


करण यह भी पूछते हैं कि- अभिषेक, क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि आप अपने जीवन में तीन महिलाओं के बीच फंस गए हैं?’ क्योंकि आप जानते हैं, आपके पास जया आंटी हैं, जिनके आप आंखों का तारा हैं। श्वेता बच्चन के लिए जिंदगी हैं और अब आपके जीवन में एक और महिला है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि इन महिलाओं के बीच में आपको एक्टिंग करने की जरूरत है?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


इस पर एक्टर कहते हैं- ‘हां, मुझे लगता है कि इसका श्रेय पूरी तरह से लड़कियों को दिया जाना चाहिए। मेरा इससे बहुत कम लेना-देना है।  यह भी काम करता है कि मां और ऐश्वर्या बहुत करीब हैं, वे हर चीज के बारे में बात करते हैं। जब एक महिला पहली बार अपने पति के घर आती है, तो वह स्पष्ट रूप से थोड़ा अजीब महसूस करती है। मुझे लगता है कि एकमात्र व्यक्ति जो वास्तव में उस कमी को भर सकती है, वह उसकी सास हैं.’। 
 

Related News