26 APRFRIDAY2024 10:30:14 AM
Nari

अजब- गजब ! 38 साल की उम्र तक 20 बार प्रेग्नेंट हुई महिला

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 11 Sep, 2019 04:22 PM
अजब- गजब ! 38 साल की उम्र तक 20 बार प्रेग्नेंट हुई महिला

प्रेग्नेंसी से जुड़ी दुनिया में बहुत सी खबरें सुनने को मिलती है लेकिन ऐसी घटना शायद ही सुनी होगी। जिसमें 38 साल की महिला अपने जीवन में 20 बार प्रेग्नेट हुई है। इतना ही नही जल्द ही वह अपने बच्चे को जन्म भी देने वाली हैं। 

सातवें माह की है गर्वभती 

महाराष्ट्र में बीड जिले के लंकाबाई खराट खानाबदोश गोपाल समुदाय की 38 वर्षीय महिला अपने बच्चे को जल्द ही जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंट होने के कारण उसे हाल ही में बीड जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने बताया कि इस समय महिला 7 महीने की गर्वभती हैं। डॉक्टर का कहना है कि मां व बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बीमारियों से बचाए रखने के लिए महिला को स्वच्छता व अन्य कई तरह की हिदायतें बरतने के लिए कहा गया हैं। किसी भी तरह की समस्या से बचन के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया है।

PunjabKesari,Nari

11 बच्चों को घर पर ही दिया था जन्म 

20 वीं बार गर्भवती हुई महिला इस बार अपने 12 वें बच्चे को जन्म देने जा रही है। इससे पहले उसके 11 बच्चे है, जिन्हें उसने अपने घर पर ही जन्म दिया था। इस बार पहली बार वह अपने बच्चे को अस्पताल में जन्म देगी। इससे पहले 16 बार की प्रेग्नेंसी में उसने अपने बच्चों को जन्म दिया था बाकी 3 बार उसका कुछ महीने बाद उसका गर्भपात हो गया था। 16 में से 5 बार प्रसव के बाद हुए बच्चे कुछ ही घंटे या दिनों में मर गए थे।

खानाबदोश है महिला

जिले के अधिकारियों ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला लंकबाई खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। इनके समुदाय के लोग आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी का काम करते हैं। खानाबदोश होने के कारण वो एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News