19 APRFRIDAY2024 7:13:55 PM
Nari

Ganesh Utsav: आप भी घूम आए भारत के प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 15 Sep, 2018 02:03 PM
Ganesh Utsav: आप भी घूम आए भारत के प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर

गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन भारत के लगभग हर कोने में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ भक्त मन की शांति और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिरों में माथा टेकने जाते हैं। चलिए आज हम आपको गणेशोत्सव के मौके पर भारत के कुछ गणेश जी की मंदिर दिखाते है।

 


1. श्री सिद्धिविनायक मंदिर

PunjabKesari
गणपति के प्रसिद्द मंदिरों में इस मंदिर का नाम सबसे पहले आता है। यह मंदिर मुंबई में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर को एक महिला ने बनवाया था जिसकी कोई औलाद नही थी। इस मंदिर में माथा टेकने के लिए बड़ी-बड़ी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आती हैं। 

 


2. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर

PunjabKesari
गणपति बप्पा का यह मंदिर पुणे में बना हुआ है। यह मंदिर कई साल पहले श्रीमंत दगडूशेठ और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने अपने इकलौते बेटे की याद में बनवाया था जिसे उन्होंने प्लेग की बीमारी में खो दिया था। दोनों ने गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की मूर्ति की स्थापना यहां करवाई थी। जिसके बाद अब हर साल ना केवल श्री दगडूशेठ का परिवार बल्कि आसपास के सभी लोग बड़े जोश के साथ यहां गणेश उत्सव मनाते हैं। 

 


3. कनिपकम विनायक मंदिर चित्तूर

PunjabKesari
गणपति का यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है। कहा जाता है कि इस मंदिर में माथा टेकने से गणपति अपने भक्तों के सारे पाप हर लेते हैं। बप्पा का यह मंदिर नदी के बीचों बीच बना हुआ है। यह मंदिर 11वीं सदी में चोल राजा कुलोतुंग चोल प्रथम ने बनवाया था।

 


4. मनकुला विनायक मंदिर, पुडुचेरी 

PunjabKesari
मंदिर का इतिहास साल 1666 से भी पहले का है। शास्त्रों में गणेशजी के कुल 16 रूपों का जिक्र किया गया है। इनमें पुडुचेरी के गणपति जिनका मुख सागर की तरफ है उन्हें भुवनेश्वर गणपति कहा गया है। तमिल में मनल का मतलब रेत और कुलन का मतलब सरोवर से है। बहुत समय पहले यहां गणेश मूर्ति के आसपास रेत ही रेत था इसलिए लोग इन्हें मनकुला विनयागर कहने लगे।

 


5. मधुर महागणपति मंदिर, केरल 

PunjabKesari
मधुर महागणपति मंदिर केरल में है। बताया जाता है कि शुरुआत में यह भगवान शिव का मंदिर था लेकिन पुजारी के छोटे बेटे ने मंदिर की दीवार पर भगवान गणेश की मूर्ति बना दी। दीवार पर बनाई हुई भगवान गणेश जी की मूर्ति धीरे-धीरे अपना आकार बढ़ाने लगी। उस समय से ये मंदिर भगवान गणेश का बेहद खास मंदिर बन गया। 

 


6. रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान 

PunjabKesari
राजस्थान के सवाई माधौपुर से लगभग 10 कि.मी दूर रणथंभौर के किले में बना गणेश जी का मंदिर भगवान को चिट्ठी भेजे जाने के लिए मशहूर है। खासियत यह है कि यहां रहने वाले लोगों के घर जब कोई मंगल कार्य होता है तो वे सबसे पहले निमंत्रण पत्र रणथंभौर मंदिर के नाम भेजते हैं। 

 


7. मोती डूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर 

PunjabKesari
मोती डूंगरी गणेश मंदिर राजस्थान में जयपुर का प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान गणेश जी के इस मंदिर में लोगों की खास आस्था तथा विश्वास है।  'गणेश चतुर्थी' के अवसर पर यहां काफी भीड़ रहती है। 

 


8. गणेश टोक मंदिर, गंगटोक

PunjabKesari
गणेश टोक मंदिर में माथा टेकने के लिए बहुत सारी सीढियां चढनी पड़ती है। मंदिर के अंदर गणेश जी की विशाल और सुंदर प्रतिमा है। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ से गंगटोक शहर का नजारा मन को मोह लेता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News