31 MARTUESDAY2026 11:18:56 PM
Nari

अगर  मिले ये संकेत तो समझिए हनुमान जी के दूत हैं आपके आसपास

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Mar, 2026 07:14 PM
अगर  मिले ये संकेत तो समझिए हनुमान जी के दूत हैं आपके आसपास

नारी डेस्क:  हनुमान जी को संकटमोचन और कलयुग के जागृत देवता माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि वे आज भी अपने भक्तों को संकेत देते हैं और सच्चे मन से पूजा करने पर तुरंत कृपा करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी के चमत्कारी संकेत जो बताते हैं कि वह आज भी भक्तों के बीच में और बजरंगबली को प्रसन्न करने के आसान उपाय। 


 हनुमान जी के चमत्कारी संकेत

 बंदरों का अचानक दिखना: अगर बिना कारण बार-बार बंदर दिखें, तो इसे हनुमान जी की उपस्थिति का संकेत माना जाता है।

अचानक सुगंध महसूस होना: बिना किसी कारण चंदन, फूल या धूप की खुशबू आना दिव्य संकेत माना जाता है।

 मंदिर या पूजा में मन का शांत होना: जब अचानक मन शांत हो जाए और भक्ति में लग जाए, तो यह उनकी कृपा का संकेत है।

 “राम-राम” नाम का मन में आना: श्रीराम का नाम अपने आप मन में आना हनुमान जी की प्रेरणा माना जाता है।

संकट में अचानक मदद मिलना: मुश्किल समय में अचानक कोई मदद मिल जाना या रास्ता निकल आना – यह उनका आशीर्वाद माना जाता है।

डर और नकारात्मकता का खत्म होना: अचानक भय, चिंता या बुरे विचार खत्म हो जाएं – यह उनकी उपस्थिति का अनुभव माना जाता है।


हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय


मंगलवार और शनिवार को  हनुमान मंदिर जाएं और संभव हो तो व्रत भी रखें। रोज या कम से कम मंगलवार को हनुमान चालीसा  का पाठ पढ़ें। यह पाठ बहुत प्रभावी माना जाता है। हनुमान जी को सिंदूर बहुत प्रिय है, उन्हें सिंदूर के साथ  चमेली का तेल चढ़ाने से विशेष कृपा मिलती है। “राम-राम” या “श्रीराम जय राम जय जय राम” का जाप करें, इससे हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। गुड़ और चना बजरंगबली का प्रिय प्रसाद माना जाता है, यह मंगलवार को जरूर चढ़ाएं।  सेवा और दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं,  यह सबसे बड़ा उपाय माना जाता है

Related News