ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर तो शादी के बंधन में बंध चुके है। ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी में बॉलीवुड सितारों ने खूब मस्ती की। मगर आज हम सिर्फ बी-टाउन एक्ट्रेस के ड्रेसअप की बात कर रहे है। हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने ईशा की बिग फैट वेडिंग फंक्शन्स के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट चूज किया।
ईशा ने पहना मनीष मल्होत्रा का लहंगा
अपनी संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पिंक व सिल्वर जेमेट्रिक फ्लोरल इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने पिंक टूले वर्क दुपट्टा कैरी किया।
हैवी इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में नीता अंबानी
ईशा की मां नीता अंबानी ने भी उदयपुर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में महा आरती के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का लहंगा पहना, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी।
इसके बाद उन्होंने इसी डिजदाइनर का गोल्डन एंड पर्पल हैवी वर्क लहंगा पहना।
बांधनी प्रिंटेड साड़ी में जाह्नवी
प्री-वेडिंग फंक्शन में जाह्नवी कपूर के कई लुक देखने को मिले। इस फंक्शन के दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा की ग्रीन कलर की डबल शेड्स गोट्टा-पट्टी साड़ी भी पहनी जिसके साथ उन्होंने डार्क ग्रीन वेलवेट ब्लाउज कैरी किया।
बनारसी ब्रॉकेड लहंगे में खुशी कपूर
जाह्नवी कपूर की बहन खुशी भी मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में दिखी थी। उनके बनारसी ब्रॉकेड लहंगे में बांधनी प्रिंटेड का टच दिखा। वहीं उन्होंने लहंगे के साथ रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लाउज पहना।
मनीष मल्होत्रा के लहंगे में आलिया भट्ट
ईशा की शादी में आलिया भट्ट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के व्हाइट एंड ब्लू लहंगे में गॉर्जियस दिखी जिसके साथ उन्होंने हैगिंग ईयररिंग्स ट्राई किए।
मनीष मल्होत्रा की कांजीवरम साड़ी में रेखा
शादी में भी रेखा ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी कीं।
पैस्टल लहंगे में कियारा आडवाणी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पैस्टल लहंगे में दिखीं। केप स्टाइल स्लीव्स उन्हें खूबसूरत लुक दे रही थी।
व्हाइट लहंगे में जैकलीन
मनीष मल्होत्रा के ऑफ व्हाइट लहंगे में जैकलीन फर्नांडीस किसी प्रिसेंस की तरह लग रही हैं, जिसके साथ उन्होंने हाथ में पोटली बैग कैरी किया।
मनीष मल्होत्रा के लहंगे में नताशा
ईशा की संगीत सेरेमनी पर नताशा पूनावाला ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर दो लहंगे वियर किए जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी।
पैस्टल कलर के फ्रिंज वर्क लहंगे में नतााशा
हैवी मिरर वर्क लहंगे में नताशा का बोल्ड लुक
पैस्टल लहंगे में करिश्मा कपूर
ईशा की संगीत सेरेमनी भी करिश्मा ने भी इसी डिजाइनर का पैस्टल लंहगा कैरी किया जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।