22 FEBSUNDAY2026 10:17:39 AM
Nari

IPL मैच के बीच स्वर्ण मंदिर पहुंची नीता अंबानी, कुछ देर बैठकर सुना कीर्तन फिर खाया लंगर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Apr, 2024 02:54 PM
IPL मैच के बीच स्वर्ण मंदिर पहुंची नीता अंबानी, कुछ देर बैठकर सुना कीर्तन फिर खाया लंगर

 रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो समने आ रहे हैं। वह उस समय अमृतसर पहुंची जब चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स 11 के बीच मैच चल रहा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह टीम की जीत की दुआ मांगने यहां पहुंची थीं। 


नीता अंबानी वीरवार शाम श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंची थीं। स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक इकबाल सिंह मुखी ने बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे यहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेकने से पहले पवित्र मंदिर की 'परिक्रमा' की। यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने कड़ा प्रसाद खाया। 

PunjabKesari
देश के सबसे अमीर शख्स की पत्नी और  मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता ने  स्वर्ण मंदिर के पवित्र 'सरोवर' के चारों ओर बने संगमरमर के गलियारे में बैठीं और गुरबानी कीर्तन भी सुना।बताया जा रहा है कि वह रात 11.30 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहीं और इस दौरान उन्होंने 'लंगर' भी ग्रहण किया ।''  स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक का कहना है नीता अंबानी हर साल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आती हैं। 

PunjabKesari

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अकसर अपनी टीम के लिए दुआ मांगती नजर आती हैं। दरअसल नीता ने अचानक मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीन ली थी। उनकी जगह गुजरात से आए हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस सीजन में मुंबई को कोई भी जीत नहीं मिली है, जिसे लेकर वह थोड़ी चिंतित हैं। 

Related News