16 APRTHURSDAY2026 9:14:35 AM
Nari

पैसे की किल्लत से जूझ रहे हैं तो अजमाकर देखें ये वास्तु टिप्स

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 26 Nov, 2019 07:25 PM
पैसे की किल्लत से जूझ रहे हैं तो अजमाकर देखें ये वास्तु टिप्स

अपने जीवन में पैसों की तंगी कोई नहीं चाहता। मगर कई बार लाख कोशिशों के बावजूद जीवन में सफलता नहीं मिल पाती। इसकी वजह शायद घर में मौजूद वास्तु दोष होते हैं। मगर इस वजह से चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप चाहें तो बहुत से आसान उपायों के साथ आप अपने घर के वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

 

कछुआ और मछली

वास्तु के मुताबिक पीतल में बना कछुआ और मछली घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इसे घर या फिर अपने ऑफिस में रखने से पैसों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर आप घर की पूर्व दिशा में धातु से बना कछुआ या मछली रखते हैं तो आपके सिर चढ़ा कर्ज बहुत जल्द उतर जाता है।

Related image,nari

लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति

पैसा हमेशा पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर घर में ही टिकता है। ऐसे में कोशिश करें अपने घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बनाए रखें। वास्तु के अनुसार घर को नेगेटिव एनर्जी से दूर रखने के लिए मेन गेट पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की फोटो टांगे। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आएगी।

वास्तु देव की मूर्ति

जिस घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहे वहां भी पैसा कभी नहीं टिकता। ऐसे में घर-परिवार को लड़ाई-झगड़े से मुक्त रखने के लिए घर के मंदिर में वास्तु देव की मूर्ति या फिर तस्वीर रखें। ऐसा करने से घर से सभी वास्तु दोष समाप्त होंगे, साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

पानी से भरी सुराही

पानी से भरी सुराही या फिर छोटा सा मटका घर की उत्तर दिशा में रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ध्यान रहे कि ये पानी की सुराही या मटका कभी खाली न रहे। नहीं तो जीवन में पैसों को लेकर खालीपन महससू होगा।

Image result for,nari

हनुमान जी की मूर्ति

हनुमान जी की पूजा करने से जहां जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को भगवान हनुमान जी की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में हनुमान जी के साथ भगवान राम और सीता जी की मूर्ति स्थापित करके रोजाना उनकी पूजा करने से जीवन में धन-अन्न की कभी कमी नहीं होती।

पिरामिड

पिरामिड को घर में रखने से घर के सभी सदस्यों की आय में वृद्धि होती है। घर के जिस सदस्य को पैसे से जुड़ी प्रॉबल्मस फेस करनी पड़ रही हैं, वह अपने कमरे में चांदी,पीतल या तांबे से बना पिरामिड रखें। चांदी-पीतल न खरीद पाने के चलते आप लकड़ी का पिरामिड भी अपने पास रख सकते हैं।

Image result for pyramid vastu instruments,nari

तो इस तरह आप छोटे-छोटे उपाय अपनाकर अपने जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं। 


  

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News