26 APRFRIDAY2024 6:24:19 PM
Nari

कुदरत के हसीन व रहस्यमयी नजारे पेश करती हैं ये 5 अद्भुत जगहें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 20 Jul, 2019 10:53 AM
कुदरत के हसीन व रहस्यमयी नजारे पेश करती हैं ये 5 अद्भुत जगहें

ईश्वर ने धरती बनाते वक्त सुंदर नजारों से साथ-साथ कुछ रहस्यमयी जगहों का भी निर्माण किया है। ऐसी जगहें जिन्हें अपनी आंखों से देखे बगैर उन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। बात ऐसी जगहों की होने या न होने की नहीं है, बल्कि इनके पीछे छिपे रहस्यों को जानने की है। तो चलिए आज बात करते हैं दुनिया उन तमाम जगहों के बारे में जो न केवल मनुष्य की सोच से परे है बल्कि महा-विज्ञानी भी आज तक उन जगहों के तौर-तरीकों के बारे में नहीं जान पाए।

दरवाजा गैस क्रिएटर

दरवाजा क्रिएटर तुर्कमेनिस्तान में देखा जाने प्रकृति का एक बेहद ही अजीबो-गरीब मंजर है। कई लोग इसे नर्क का दरवाजा भी कहते हैं। इसे नर्क का दरवाजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एक बड़े से गढ्ढे जैसा है जिसमें पिछले 45 वर्षों से भी अधिक समय से आग जल रही है। इस गढ्ढे में छोटे-छोटे आकार की कई आग की लपटें निकलती रहती है। इस गढ्ढे के कलयुग की शुरुआत की बड़ी निशानी माना जाता है। इस गढ्ढे की असल खूबसूरती का नजारा रात में देखने को मिलता है। अगर आप भी धरती के अलग नजारे देखने का शौंक रखते हैं तो यह जगह आपके लिए ही बनी है। 

PunjabKesari, nari

हॉकलदूर घाटी

मनुष्य द्वारा बनाए फव्वारे तो आपने बहुत देखे होंगे। आइलैंड में स्थित हॉकलदूर घाटी नाम का फव्वारा बेहद ही खूबसूरत नजारा पेश करता है।  इस फ्व्वारे का पानी लगभग 70 मीटर की ऊंचाई तक निकलता है। जब यह फव्वारा जब शांत होता है तो यह एक पानी की गुब्बारे की तरह लगता है। लोग प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखने दूर-दूर से आते हैं।  

PunjabKesari, nari

कैनो क्रिस्टल नदी

अगर आपको कभी कोलंबिया जाने का मौका मिले तो वहां जाकर कैनो क्रिस्टल नदी देखना न भूलें। पूरी दुनिया में यही एक नदी है जो पूरे 5 रंगों में बहती है। दरअसल इस नदी में 5 अलग-अलग रंगों की काई जमी हुई है। जिस वजह से यह नदी कलरफुल दिखती है। सितंबर के महीने में ये काइयां अपना रंग बदल लेती है। वैसे तो इस नदी को पास जाकर भी देखा जा सकता है लेकिन यदि आप हैलीकॉप्टर में बैठकर ऊपर से इस नदी को देखेंगे तो आप चाहकर भी इस नजारे को ताउम्र भूल नहीं पाएंगे। 

PunjabKesari,nari

न्यूजीलैंड की सितारों वाली गुफा

न्यूजीलैंड जाकर सितारों वाली गुफा देखाना मत भूलें। जी हां, इस गुफा में हजारों की तादाद में टिमटिमाते सितारों के रुप में फंगस जीव पाए जाते हैं। जो असल में सितारों से कम नहीं लगते। यह फंगस जीव आपस में मिलकर बहुत तेज नीली रोशनी निकालते हैं, असल में ये जानवर जितने अधिक भूखे होंगे इनकी रोशनी उतनी ही तेज होगी। 

PunjabKesari,nari

तो ये थीं प्रकृति के अद्भुत नजारे पेश करती जगहें, जिनके बारे में शायद ही पहले आपने कभी सुना होगा। यह जगहें सुनने में भले ही अटपटी या डरावनी लगें पर यकीन मानिए इन जगहों पर जाने के बाद ही आपको पता चलेगा आखिर ये दुनिया सचमुच कितनी हसीन है। जो अपने अंदर सुंदरता के साथ-साथ कई तरह के हसीन नजारे छिपाई बैठी है। 

Related News