26 APRFRIDAY2024 2:18:19 PM
Nari

Beauty: जिद्दी से जिद्दी Stretch Marks को दूर करें ये 3 टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Mar, 2019 12:05 PM
Beauty: जिद्दी से जिद्दी Stretch Marks को दूर करें ये 3 टिप्स

महिलाएं किसी ना किसी ब्यूटी प्रॉब्लम से अक्सर परेशान रहती हैं, जिनमें से एक हैं स्ट्रेच मार्क्स। ये शरीर के किसी भी अंग जैसे पेट, ब्रेस्ट, हाथ-पैरों की पिंडलियाें या जांघ आदि पर हो सकते हैं। हालांकि महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको 3 असरदार घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आपको कुछ समय में ही इससे समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

 

किशोर अवस्था में भी हो सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि स्ट्रेच मार्क्स अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद पड़े है लेकिन यह पूरी तरह गलत हैं। यह निशान किशोरावस्था में ही हो सकते है। हार्मोनल चेंजेस के कारण किशोर अवस्था में शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ दवाइयों की वजह से कोलेजन प्रॉड्क्शन से टकराकर इलास्टिसिटी को कम कर देते हैं जिस वजह से शरीर पर ऐसे निशार उभर आते हैं। साथ ही वजन घटाने के कारण भी पेट या हाथों-पैरों में स्ट्रेस मार्क्स पड़ जाते हैं।

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपचार
एलोवेरा जेल से मसाज

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एलोवेरा जेल से रोजाना स्ट्रेस मार्क्स वाली जगह पर मसाज करें। यह खराब त्वचा काे हटाकर स्किन काे हाइड्रेट करती है। इसके अलावा यह डार्क स्किन टोन को हल्का भी करती है।

PunjabKesari

शुगर स्क्रब

1 कप शुगर, आधा कप नारियल तेल और आधे नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर स्क्रब करके 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गर्म पानी से साफ कर लें। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन से भरपर इस स्क्रब का रोजाना ऐसा करने से आपको खुद फर्क दिखने लगेगा।

PunjabKesari

अंडा मास्क

प्रोटीन से भरपूर अंडा भी स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए 2 एग व्हाइट में 2 कैप्सूल विटामिन-ई ऑयल मिलाकर इसे मार्क्स पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ताजे पानी से साफ कर लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News