26 APRFRIDAY2024 10:07:05 AM
Nari

रातोंरात होटल की मालकिन बन गई 18 साल की लड़की, पहले इसी Resturant में धोती थी बर्तन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 May, 2023 11:05 AM
रातोंरात होटल की मालकिन बन गई 18 साल की लड़की, पहले इसी Resturant में धोती थी बर्तन

कब किसकी किस्मत बदल जाए यह कोई नहीं जानता, कहा जाता है कि जिसकी  तकदीर में जो लिखा है वो उसे मिलकर ही रहता है। अब 18 वर्षीय एक लड़की का ही देख लीजिए, जिस होटल में वह कभी बर्तन धोया करती थी आज वह उसी होटल की मालकिन बन गई है। वहां से कमाए पैसों से ही उसने 2 साल के बीच होटल खरीद लिया। 

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं  अमेरिका के ओहियो शहर की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की  सामंथा की। इतनी छोटी उम्र में वह ना सिर्फ एक होटल को संभाल रही है, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। यह कहानी जानकर हर कोई सामंथा की तरह बड़ा मुकाम हासिल करना चाहता है। वह ओहियो शहर में पॉट वॉशर का काम करती थी और धीरे-धीरे कुक बन गई।

PunjabKesari
दरअसल सामंथा ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए रेस्त्रां में बर्तन धोने का काम शुरू किया था। उनका काम इतना पसंद किया गया कि वह कुछ दिनों में कुक बन गई। विंटर ब्रेक के दौरान वह ट वॉशर का काम भी करती थी। उनकी मेहनत का ही रंग है कि आज उन्होंने वो कर दिखाया जिसका लोग सिर्फ सपना ही देखते रह जाते हैं। रेस्त्रां में काम करने के दौरान उसे पता चला कि माल‍िक इसे बेचना चाहता है और ग्राहक ढूंढ रहा है। 

PunjabKesari
तभी सामंथा ने इसे खरीदने का मन बना लिया। हालांकि इतने पैसे उसके पास नहीं थे, सामंथा ने अपनी सारी सेविंग्स निकाली और अपने  कुछ पैसे अपनं दोस्तों से भी उधार लिए। उन्होंने अपने घर वालों से भी मदद ली, लेकिन  तब भी कुछ पैसे कम पड़ रहे थे। इसके बाद उसने होटल के मालिक से की और  रेस्टोरेंट का डाउन पेमेंट कर दिया। अब वह होटल की मालकिन बन गई है,  वह बचे हुए पैंसों काे धीरे-धीरे चुका रही है।

Related News