27 APRSATURDAY2024 3:01:31 AM
Nari

डायबिटीज और बीपी की देसी दवा है जामुन, डैंड्रफ का भी रामबाण इलाज, जानिए फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Jul, 2019 07:37 PM
डायबिटीज और बीपी की देसी दवा है जामुन, डैंड्रफ का भी रामबाण इलाज, जानिए फायदे

गर्मियों में लोग आम के अलावा जामुन खाना भी बहुत पसंद करते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाला वाला यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं, इसका सेवन आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम भी करता है। चलिए आज हम आपको जामुन के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप इसे रोजाना खाना शुरू कर देंगे।

जामुन के न्यूट्रिशन

इसमें 62 कैलोरी के अलावा 0.7 ग्राम फैट होता है। इसके अलावा इसमें 0% कोलेस्ट्रॉल, 85% पानी, 1.4 mg सोडियम, 233.3 mg पोटेशियम, 14% कार्बोहाइड्रेट, 32% डाइटरी फाइबर, 7g शुगर, 4% प्रोटीन, 6% विटामिन ए, 50% विटामिन सी, 4% कैल्शियम, 4% आयरन और 7% मैग्निशियम होता है।

PunjabKesari

जामुन के फायदे  (Benefits of Jamun)
कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर गुणों से भरपूर जामुन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहते हैं।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

इसके बीजों का पाउडर बनाकर रोजाना गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। साथ ही इसमें शुगर का मात्रा ना के बराबर होती है, जिसके कारण डायबिटीज मरीज इसका सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो रोजाना इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है।

PunjabKesari

पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त

इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं आम देखने को मिलती है लेकिन जामुन का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है, जिससे आप एसिडियी, कब्ज और दस्त जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं।

लिवर को करे डिटॉक्स

जामुन का सेवन करने से लिवर डिटॉक्स होता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

दिल को रखे स्वस्थ

इसमें एंथोसाइनिडिंस, ऐलेजियेक एसिड और एंथोसायनिंस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो धमनियों के कार्यों को बेहतर बनाते हैं। इससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

पथरी की समस्या

जामुन के बीजों से बने पाऊडर को रोजाना गुनगुने पानी के साथ लेने से किडनी स्टोन की समस्या भी दूर होती है। आप चाहे तो इसके पाऊडर को दही के साथ भी खा सकते हैं।

PunjabKesari

दांतों के लिए फायदेमंद 

जामुन दांतों को स्वस्थ बनाने में भी फायदेमंद है। रोजाना जामुन के पाउडर का मंजन करने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

जामुन के ब्यूटी बेनिफिट्स
ग्लोइंग स्किन

विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर जामुन का सेवन स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।

त्वचा को करे हाइड्रेट

इसमें 85% पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान नहीं होती, जिससे आप दाग-धब्बे, पिंपल्स और मुहांसे जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

रंगत निखारे

जामुन की गुठलियों के पाऊडर में बेसन व दूध मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक को लगाने से त्वचा में निखार आएगा।

डैंड्रफ का इलाज

जामुन में विटामिन सी होता है जो कि कोलेजन को पैदा करने में मददगार होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट बालों को प्रदूषण और सूर्य की किरणों के बुरे असर से बचाता है और बालों को खूबसूरत बनाए रखता है। साथ ही नींबू के रस में इसका पाऊडर मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

PunjabKesari

गुणकारी जामुन के भी हैं कुछ नुकसान

-जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
-जामुन खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
-दिनभर में 200 ग्राम से ज्यादा इस फल को नहीं खाना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News