29 APRMONDAY2024 6:01:17 AM
Life Style

60 सालों से बिना खाना खाए जिंदा है ये महिला!

  • Updated: 15 Aug, 2017 05:19 PM
60 सालों से बिना खाना खाए जिंदा है ये महिला!

अगर अापकाे कुछ दिन बिना खाने के रहने काे कहा जाएं, ताे शायद अाप किसी तरह मन मारकर रह भी लें, परंतु उम्रभर एेसा करना किसी के भी बस की बात नहीं। हम जहां खाने के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते, वही एक महिला एेसी भी है, जिसने पिछले 60 साल से खाना नहीं खाया। बावजूद इसके वह जिंदा और स्वस्थ जीवन जी रही है, जाेकि अपने अाप में ही हैरानी की बात है। यह महिला इतने सालाें में महज चाय और पानी पर ही जिंदा है। 
PunjabKesari
एेसा नहीं है कि 75 वर्षीय सरस्वती बाई का खाने का मन नहीं करती, बल्कि एेसे रहना उनकी मजबूरी है। पहली संतान हाेने के बाद वह बहुत बीमार पड़ गई और टाइफाइड की वजह से उनकी आंतें सिकुड़ गई। वह कुछ भी खाती तो उन्हें उल्टी आ जाती। धीरे-धीरे वह ठीक ताे हाे गई, लेकिन इस समस्या ने उनका पीछा नहीं छाेड़ा। पति ने उनका कई जगह इलाज करवाया, परंतु कुछ नहीं हाे सका। अाखिर वह इस तरह जीने का मजबूर हाे गई। अब वह सुबह-शाम बस चाय और पानी ही पीती है। इस समस्या के बावजूद उनके 5 बच्चे हैं। वह जब अपनी मां से पूछते है कि उन्हें भूख ताे नहीं लगी ताे वह हंसकर कहती है नहीं। 
 

Related News