30 APRTUESDAY2024 10:29:25 AM
Life Style

इस गांव में लड़के नहीं, लड़कियां करती हैं राज

  • Updated: 10 Mar, 2017 08:02 PM
इस गांव में लड़के नहीं, लड़कियां करती हैं राज

ट्रैवलिंगः समय काफी बदल गया है। आजकल लड़कियों को लड़कों ने बराबर समझा जाता है लेकिन फिर भी कुछ जगहों पर आज भी लड़कों को ही ज्यादा अहमियत दी जा रही है। आज हम आपको एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियां नहीं लड़कों को अशुभ माना जाता है। जी हां, मेघालय में स्थित मावलीनांग गांव में लड़के नहीं लड़कियां राज करती है। हम बात कर रहे है खासी समाज की।

खासी समाज की आबादी लगभग 500 लोगों की है। इस समाज में महिलाओं की सत्ता चलती है। इस जनजाति के बच्चे भी अपने नाम के पीछे भी अपनी मां का सरनेम लगाते हैं। इस गांव की संस्कृति देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह गांव बहुत ही सुंदर और साफ-सथुरा है इसीलिए इसे भारत का गौरव कहा जाता है। यहां पर कई तालाब और झरने भी हैं। 

यहां औरतों को सौभाग्यशाली और मर्दों को दुर्भाग्यशाली माना जाता है। यहां महिलाएं अपनी मर्जी से काम कर सकती है। बिना किसी रोक-टोक से वह अपनी जिंदगी जीती है। इस समाज में घर की छोटी बेटी पूरी संपत्ति की वारिस होती है। इस गांव की अधिकतर लड़कियां काम करती हैं और अपने घरवालों का सहारा बनती हैं। इस समाज में महिलाएं अपनी पसंद के लड़के से भी शादी कर सकती है। शादी के बाद तलाक भी ले सकती है। 

Related News