26 APRFRIDAY2024 3:15:48 PM
Life Style

लांग रिलेशनशिप से दूर भागती हैं धनु लड़कियां, जानिए हर राशि की Love Life

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2019 05:46 PM
लांग रिलेशनशिप से दूर भागती हैं धनु लड़कियां, जानिए हर राशि की Love Life

इंसान चाहे कितना ही परफेक्ट क्यों न हो लेकिन उसके स्वभाव में कोई न कोई कमजोरी जरूर छिपी होती है। मगर अपनी इस खामियों को पार्टनर या अपने करीबियों से छिपाने की कोशिश यह हमेशा करते रहते हैं। क्या आप जानते है कि बेहतर रिश्ते निभाते के लिए आपको अपने पार्टनर की खूबियां या खामियां दोनों के बारे में पता होना चाहिए? अगर आप भी परफेक्ट पार्टनर साबित होना चाहते हैं आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के डर या खामियों पता लगा लें। जी हां, गर्लफ्रेंड की राशि जानकर आप उसकी कमियों या डर के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते है आपके साथी की कमी। 

 

मेष राशि

मेष राशि के लोग कभी खाली नहीं बैठते, फिर चाहे इन्हें बिना किसी उद्देश्य के ही कोई काम क्यों न करना पड़ जाएं। हालांकि यह पूरा दिखाता करते हैं कि इन्हें उस काम में दिलचस्पी हैं लेकिन सच्चाई यह होती हैं कि उन्हें नहीं पता होता कि वो उस काम को क्यों इतना महत्तव दे रहे है।

 

वृष राशि

वृष राशि के लोग प्यार करने या किसी रिलेशनशिप में बंधने से बहुत डरते हैं। हालांकि यह अपने लवर को इम्प्रेस करने में जी-तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन जब निभाने की बारी आती हैं तो यह उससे दूर भागने की कोशिश करते हैं और अपने इस डर को छिपाना की पूरी कोशिश करते है।  

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि लोगों को यहीं नहीं पता चलता कि यह नौकरी या किसी रिलेशन को क्यों निभा रहे है जबकि यह उससे खुश नहीं हैं। जी हां, काम या रिश्ता न पसंद होने के बावजूद भी यह वहीं खुद को केद रखते हैं लेकिन देखने वाले को यहीं लगता है कि यह उस रिलेशन व काम में बिल्कुल परफेक्ट व खुश हैं। 

 

कर्क राशि

इस राशि के लोग किसी भी बात कोई व्यक्तिगत रूप से लेते हैं, मगर दूसरों को यहीं जाहिर करेंगे कि इनको उनकी बात का बुरा नहीं लगता। जी हां, ऊपर से खुद को शांत दिखाने वाले कर्क राशि के लोग असल में छोटी-छोटी बालों को दिल पर लगा लेते हैं। इसलिए पार्टनर को इसे बात करते समय जरा संभल जाना चाहिए। 

 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग वैसे तो खुद को आत्मनिर्भर दिखाने की कोशिश करते हैं और दूसरों को जाहिर करते है कि यह अपनी लाइफ में बिल्कुल खुश व संतुष्ट हैं लेकिन हकीकत यह है कि ये हमेशा उन लोगों के प्यार के लिए तरसते रहते हैं जो उन्हें अच्छी तरह समझ सकें और उनको सपोर्ट कर सकें। 

 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग हमेशा खुद की तारीफ सुनना पसंद करते हैं। हालांकि यह अच्छे से जानते हैं कि ऐसा करना बुरा है लेकिन इस बात को कभी दूसरों से जाहिर नहीं होने देते। बेशक वो मुंह पर आपकी तारीफ करें लेकिन पीछे इस बात की तुलना खुद से करते रहेंगे। 

 

तुला राशि

चीजें या काम को टालने की आदत रखने वाले तुला राशि के लोग मेहनती तो होते हैं लेकिन कोई भी काम समय पर नहीं करते। वह कोई न कोई बहाना लगाकर काम करने में देरी कर ही देते, मगर दूसरों से अपनी इस कमी को छिपाने की लाख कोशिश करते हैं। 

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि लोग हमेशा यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो बिना किसी उम्मीद के दूसरों से प्यार करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें समझने की कोशिश करते है जबकि हकीकत यह है कि वो बदलें में आपसे से भी उतनी महत्ता व प्यार चाहते मगर सीधे जाहिर नहीं होने देते। 

 

धनु राशि

इस राशि के लोग हमेशा वादा करने से डरते हैं। जी हां, अगर आप इस राशि के जातक के साथ अपनी रुचि या एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप रहने की बात करते हैं तो ये हमेशा आपसे भागते नजर आएंगे। सच है कि यह प्यार पाना चाहते है लेकिन वादा या कोई कमिटमेंट करने से डरते हैं। 

 

मकर राशि

मकर राशि के लोग सामने तो यहीं दिखाएंगे कि उनको आप पर पूरे दिल से भरोसा है लेकिन हकीकत में वो आपके हमेशा संदेह की नजरों से देखते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण यह लोगों को बहुत कम भरोसा करते है मगर अपनी इस खामी को छिपाने की कोशिश करते हैं। 

 

कुंभ राशि

इस राशि के लोग हमेशा रिलेशन में खुद को फिट या हर किसी को दोस्त बनाने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन आखिर में खुद को लोगों द्वारा उपेक्षित यानी निराशा महसूस करती हैं। मगर अपनी इस निराशा को वह अपने पार्टनर से भी जाहिर नहीं होने देते है। 

 

मीन राशि

मीन राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं और जब भी कोई उनसे अच्छा व्यवहार करता है तो वो बड़ी आसानी से उनसे जुड़ जाते हैं लेकिन खुद की इस भावना को छिपाने का प्रयत्न करते हैं।

Related News