26 APRFRIDAY2024 9:49:40 PM
Life Style

इस उम्र में धोखेबाज हो जाती है महिलाएं, वजह बड़ी Shocking!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Mar, 2019 12:11 PM
इस उम्र में धोखेबाज हो जाती है महिलाएं, वजह बड़ी Shocking!

कोई नहीं चाहता है उसका पार्टनर उसके साथ चीटिंग करें। मगर ये एक कड़वी सच्‍चाई है कि रिलेशनशिप में प्‍यार के साथ-साथ ऐसा भी होता है। कहते है कि लड़कियां अक्सर प्यार में धोखा खा जाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक, लड़कियां प्यार में धोखा देती हैं। वहीं इस शोध में इस बात का खुलासा भी किया गया है कि शादी के बाद महिलाएं किस उम्र में पुरूषों को सबसो ज्यादा धोखा देती हैं।

 

शादी के 7 साल बाद देती हैं धोखा

एक डेटिंग साइट ने यह सर्वे किया है, जिसके नतीजे कहते हैं कि महिलाएं, शादी के 7 साल बाद पति को धोखा दे सकती हैं। हालांकि यह सर्वे  डेटिंग साइट विक्टोरिया मिलान ने किया है। सर्वे के मुताबिक, अगर कोई महिला 29 साल की उम्र में शादी करती है तो वह 36 से 37 साल की उम्र में अपने पति को धोखा दे सकती है। वहीं इस सर्वे में महिलाओं के धोखा देने की वजह भी बताई गई।

PunjabKesari

यह है धोखा देने की वजह

दरअसल, शादी के 7 वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच वो जुनून कम हो जाता है, जिसके कारण धोखा देने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं शादी के कुछ सालों बाद जब महिलाओं को अपने पति से वह अहमियत और अपनापन नहीं मिलता, जिसकी वे उम्मीद करती हैं तो उनके मन में किसी दूसरे का ख्याल आता है। यह ख्याल ही उन्हें धोखा देने के लिए प्रेरित करता है।

 

घरेलू प्रॉब्लम्स भी है धोखे की वजह

पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते हैं लेकिन इसकी वजह से रिश्ते में दूरियां आ जाती है। वहीं घर में रोजाना की किच-किच भी पति-पत्नी के अफेयर का कारण बन सकती है। घरेलू परेशानियों की वजह से होने वाले तनाव को महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में वह तनाव को दूर करने और मानसिक शांति पाने के लिए बाहर प्यार की तलाश करने लगती हैं।

PunjabKesari

रोक-टोक

लड़का हो या लड़की, हर कोई अपनी मर्जी से जीना पसंद करता हैं। उन्हें किसी का रोकना-टोकना अच्छा नहीं लगता। पुरूष तो अपनी लाइफ जी लेते हैं लेकिन महिलाओं के आने जाने पर रोक लगा देते हैं, जिसके कारण महिलाएं अपनी आजादी की तलाश में किसी और की तरफ अट्रैक्ट होने लगती हैं।

 

किसी की तरफ अट्रैक्ट होना

अचानक से किसी का अच्छा या सुदंर लगना आपको उस व्यक्ति की तरफ अट्रैक्ट करता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की खूबियां दिखाई नहीं देती और दूसरों की हर छोटी-बड़ी बात भी अच्छी लगने लगती है।

PunjabKesari

हालांकि, धोखे देने के नेचर को किसी आंकड़ें के माध्यम से स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं ही पुरुषों को ज्यादा धोखा देती हैं। पुरुष भी रिश्ते में महिलाओं को धोखा देते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News