27 APRSATURDAY2024 1:43:21 AM
Life Style

Festive Dhoom: शादी के बाद ये 9 सेलेब्स कपल्स मनाएंगे पहली होली

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Mar, 2019 02:23 PM
Festive Dhoom: शादी के बाद ये 9 सेलेब्स कपल्स मनाएंगे पहली होली

इंडियन फेस्टिवल में होली एक फेमस फेस्टिव है जिसकी धूम लगभग पूरे भारतवर्ष में देखने को मिलती हैं हालांकि वृंदावन की होली का नजारा कुछ अलग ही होता हैं। हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी होली को खूब एंज्वॉय करते हैं खासकर न्यूली वेड्स कपल्स। साल 2018 तो शादियों का सीजन रहा। बहुत सारे सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहे हैं तो चलिए आज हम उन सेलेब्स जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनकी इस साल पहली होली है। 

सोनम कपूर - आनंद आहूजा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पिछले साल 8 मई को शादी के बंधन में बंधे सोनम और आनंद का नाम का आता है। ये कपल पहली बार एक दूसरे के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट करने वाला है, जो कि काफी दिलचस्प होने वाला है।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह

बीते साल ही 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले दीपिका रणवीर ने यूं तो संग में कई बार होली खेली है लेकिन शादी के बाद उनकी यह पहली होली है, जिसके लिए इस कपल ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ इस बार अपनी पहली होली मनाएगी। वैसे तो अभी तक निक ने शादी के बाद हर दिन को प्रियंका के लिए बहुत खास बनाया हैं लेकिन अब देखना यह है कि यह कपल होली फेस्टिवल कैसे सेलिब्रेट करता है।

PunjabKesari

नेहा धूपिया - अंगद बेदी

पिछले साल ही 10 मई को गुपचुप शादी करने वाली अभिनेत्री नेहा धुपिया के लिए ये होली दुगनी खुशियां लेकर आई है। दरअसल, नेहा की हाल ही में हुई बेटी मेहर भी इस होली की खुशियां दोगनी करने में उनका साथ देंगी।

PunjabKesari

ईशा अंबानी - आनंद पीरामल

भारत के अमीर उघोगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की ससुराल में ये पहली होली है, जिसके लिए अंबानी व पीरामल परिवार ने तैयारियां शुरु कर दी है।

PunjabKesari

आकाश अंबानी - श्लोका अंबानी

सिर्फ ईशा ही नहीं बल्कि उनके भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोका अंबानी की भी शादी के बाद ये पहली होली है, जो कि काफी धूमधाम से सेलिब्रेट होगी।

PunjabKesari

प्रिंस नरुला - युविका चौधरी

बिग बॉस के विनर रहे प्रिंस नरुला अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ 11 अक्टूबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों अपना हर फेस्टिवल बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। अब देखना यह है कि ये कपल्स अपनी होली को किस तरह खास बनाता है।

PunjabKesari

कपिल शर्मा - गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को सात फेरे लिए। इस बबार वह भी अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

PunjabKesari

हिमेश रेशमिया - सोनिया कपूर

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की। ऐसे में वह भी इस बार पहली बार होली के रंगों में रंगेंगे।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News