26 APRFRIDAY2024 7:46:26 PM
Life Style

Women's Spl: 12 महिलाओं की सक्सेस स्टोरी, हुनर से जीत ली पूरी दुनिया

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Mar, 2019 07:09 PM
Women's Spl: 12 महिलाओं की सक्सेस स्टोरी, हुनर से जीत ली पूरी दुनिया

शायद ही आज ऐसा कोई क्षेत्र हो, जिसमें महिलाों ने अपनी पहचान ना बनाई हो बल्कि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह मॉडर्न जमाना महिलाओं का है और वह पुरूषों से भी आगे हैं। देश की युवा अमीर महिला काइली जेनर की कमाई के आगे फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी पीछे रह गए हैं। भारत में भी ऐसी कई महिलाएं हैं जो दूसरी युवा लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जिंदगी के संघर्ष से लड़ते हुए ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अलग ही मुकाम भी हासिल किया। 

काइली जेनर

काइली जेनर महज 21 की उम्र में ही दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। उनकी उनकी कंपनी 'काइलीकॉस्मेटिक्स' 360 मिलियन डॉलर की बिक्री करने में कामयाब रही है, जिसके कारण उन्हें कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें कि काइली ने 3 साल पहले यह कंपनी की शुरु की थी और फिलहाल कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर आंकी गई है। काइली के 1000 से ज्यादा स्टोर्स है और इनके ग्राहकों की लिस्ट में अरबपति और हॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं।

PunjabKesari, काइली जेनर इमेज

प्रिंयका चोपड़ा

प्रिंयका चोपड़ा फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। फिल्मी करियर की शुरूआत में उन्हें अपने डार्क कांप्लेक्शन के चलते काम मिलने में भी दिक्कत हुई थी लेकिन आज प्रिंयका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं है। एक्टिंग के साथ-साथ वह सोशल वर्क के लिए भी काफी फेमस है। बच्चों की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा, प्रियंका ने हमेशा ही अपना योगदान दिया है। इतना ही नहीं, प्रियंका फोर्ब्स लिस्ट में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हो गई हैं। वहीं बिजनेस में पैसा इंवेस्ट करने वाली प्रियंका पुरूषों को उनके क्षेत्र में भी टक्कर दे रहीं है। अपने काम के कारण ही प्रियंका हर महिला के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी है।

PunjabKesari, प्रिंयका चोपड़ा इमेज

सानिया मिर्जा

टेनिस स्टार सानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और देश के लिए दो दर्जन से अधिक मेडल्स जीते हैं। अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन करने वाली सानिया हर लड़़की के लिए एक प्रेरणा है। वह भारतीय टेनिस एसोसिएशन की तरफ से नंबर 1 टेनिस प्लेयर का दर्जा भी हासिल कर चुकीं हैं। 

PunjabKesari, सानिया मिर्जा इमेज

एम.सी. मैरीकॉम

एम.सी. मैरीकॉम को भला कौन नहीं जानता। मैरीकॉम की कड़ी मेहनत का सफर, दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा दे रही हैं। उन्होने साल 2002, 2005, 2006, 2008 और 2010 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था, जिसके साथ वह विश्व चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 6 स्वर्ण और 1 रजत जीत कर क्यूबी के फेलिक्स  सेवोन की बराबरी कर ली है।

PunjabKesari, एम.सी. मैरीकॉम इमेज

मीरा नायर

अपनी फिल्मों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली मीरा नायर पुरूषों को भी टक्कर देती हैं। मीरा ने अपने सफर की शुरुआत शार्ट फिल्म व डाक्यूमेंट्री से की लेकिन आज उनका नाम देश की बेस्ट फिल्म निर्देशक में शामिल हैं। फिल्म 'सलाम बॉम्‍बे' (1988) ने इन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई, जिसके लिए इन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इनकी इस पहली फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में गोल्डेन कैमरा अवार्ड भी मिला।

PunjabKesari, मीरा नायर इमेज

भारती सिंह

कॉमेडी की दुनिया की बेमिसाल शख्सियत 'लल्ली' यानी 'भारती सिंह' ने अपने जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़े संघर्ष किए हैं। 2016 में फोर्ब्स ने टॉप 100 कॉमेडियंस की लिस्ट जारी की थी, जिसमें भारती को 98वीं रेंक हासिल मिली थी। अकसर अपने मोटापे के कारण हीन भावना के शिकार होने वाले लोगों के लिए भारती एक मिसाल हैं। भारती अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और मोटापे को ही देती हैं।

PunjabKesari, भारती सिंह इमेज

ममता बैनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। उन्‍हें देश की पहली महिला रेल मंत्री बनने का गौरव प्राप्‍त है। ममता के सत्ता तक पहुंचने का संघर्ष आसान नहीं रहा है। कई मुश्किलों और कठिन हालातों से गुजरकर उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल की जनता के दिल में बिठाया है।

PunjabKesari, ममता बैनर्जी इमेज

सपना चौधरी

सपना चौधरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। वह थानेदारनी बनना चाहती थी लेकिन पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए उन्हें डांस करना पड़ा। वह देशभर में स्टेज शो करती हैं और जहां भी परफॉर्म करती हैं लोगों को अपना दीवानी बना लेती हैं। बिग बॉस-11 में हिस्सा लेने के बाद सपना को टीवी व बॉलीवुड फिल्मों से भी ऑफर मिलने लगे। इतना ही नहीं, वह हरियाणा में 'फिल्म्स नाम प्रोडक्शन हाउस' भी खोलने जा रही हैं लेकिन यह मुकाम उन्हें आसानी से नहीं मिला इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष और उतार-चढ़ाव देखे।

PunjabKesari, सपना चौधरी इमेज

अनमोल रॉड्रीग्ज

अनमोल के पिता बेटी नहीं चाहते थे। जब वह अपनी मां की गोद में दूध पी रहीं थी तो उनके पिता मां और बेटी दोनों पर तेजाब फेंक दिया था। इस हादसे में उनकी मां की मौत हो गई और अनमोल का चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपनी पढ़ाई को हथियार बनाकर उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा। आज अनमोल एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए 'साहस फाउंडेशन' चला रही हैं। इसका मकसद एसिड का शिकार हुई लड़कियों के इलाज में मदद करना है ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके और वे अपने करियर को आगे बढ़ा सकें।

PunjabKesari, अनमोल रॉड्रीग्ज इमेज

अरुणिमा सिन्हा

हौसले बुलंद हो तो कोई भी आपको आपकी मंजिल पाने से नहीं रोक सकता। इसी जज्बे को सच कर दिखाया है अरुणिमा सिन्हा ने। वह एक पैर से अपाहिज है लेकिन फिर भी उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई कर महिलाओं ही नहीं बल्कि दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है। अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली ऐसा महिला है, जिनका एक पैर नहीं है। इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और एवरेस्ट पर पहुंचकर अपने सपने को पूरा किया और आज वह भी हर महिला के लिए एक प्रेरणा है।

PunjabKesari, अरुणिमा सिन्हा इमेज

पंकज भदौरिया

पंकज भदौरिया ने कुकिंग को अपना पैशन बनाया और वह मास्टर शेफ इंडिया की विनर बनकर भारत में फेमस हो गई। मास्टर शेफ में आने से पहले वह 16 साल बतौर स्कूल टीचर काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास्टर शेफ में आने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी लेकिन इसके बाद उन्होंने इसी फील्ड में अपना नाम रोशन किया। आज वह एक क्यूलिनरी एकेडमी चला रही है, जिसमें नई-नई डिशेज बनाना सिखाया जाता है। उन्होंने लोगों की इस सोच को बदल दिया की महिलाएं सिर्फ घर की रसोई की ही रानी हैं।

PunjabKesari, पंकज भदौरिया इमेज

श्रीदेवी

'रूप की रानी' श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हो लेकिन अपने फैंस के दिलो  में वह आज भी जिंदा है। अपनी चुलबुली अदाओं और बोलती आंखों से हर किसी का दिल जीतने वाली श्रीदेवी 4 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही थीं। हालांकि आपको जानकर हैरान होगी कि श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गई। श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में 200 से ज्‍यादा फिल्में कीं। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं।
PunjabKesari,  श्रीदेवी इमेज

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News