28 APRSUNDAY2024 9:03:42 PM
Life Style

भीड़ से डरते थे हनी, इस बीमारी ने कर दिया था बिलकुल अकेला

  • Updated: 15 Mar, 2018 11:39 AM
भीड़ से डरते थे हनी, इस बीमारी ने कर दिया था बिलकुल अकेला

बॉलीवुड की दुनिया देखने में बहुत हसीन लगती है। सिंगर हो या फिर कोई एक्टर उनके चाहने वाले हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। आज इंडिया के सबसे पॉपुलर रैपर यानि यो यो हनी सिंह का जन्मदिन है। पंजाब में जन्में हनी सिंह को देश और विदेश में लोगोें ने बहुत प्यार दिया है। उनके गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया लेकिन बहुत बार उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। जैसे हर किसी की जिंदगी में अच्छे और बुरे उतार-चढ़ाव आते हैं, उसी तरह हनी सिंह की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आ चुका है जब उन्हें अपना करियर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसी वजह थी हनी सिंह का गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर जूझना। 


सूत्रों के मुताबिक इस बात को हनी सिंह ने खुद भी कबूला था। इसका इलाज उन्हें 18 महीनों तक करवाना पड़ा और इसके लिए उन्हें चार डॉक्टर्स भी बदलने पड़े। डॉक्टरों को भी हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आई क्योंकि वह इस बीमारी के सही लक्षण पकड़ नहीं पा रहे थे। बाद में डॉक्टर्स की एक टीम ने इस बीमारी को सही तरीके से डाइग्नोस किया और धीरे-धीरे हनी सिंह पर दवाइयां सही तरीके से काम करने लगी।  हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

PunjabKesari
आइए जानें हनी सिंह की जिंदगी की कुछ खास बातें

1. 15 मार्च, 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ हनी सिंह का जन्म। 

PunjabKesari
2. हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। 

PunjabKesari
3. दिल्ली में पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह ने  दिल्ली में ही ऑर्गनाइज 'वॉर ऑफ डीजे' में परफॉर्मेंस कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। 
4. पंजाबी गानों में रैप कर आगे बढ़ाया अपना करियर। 
5. सिंगिग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं हनी। 
6. उनके शौंक की बात करें तो सिंगिग के अलाला हनी क्रिकेट के भी बहुत दीवाने हैं। 
7. बॉलीवुड के सबसे मंहगे सिंगर्स में से एक है हनी सिंह। 

PunjabKesari
8. 23 जनवरी, 2011 को हनी ने अपनी स्कूल की दोस्त शालिनी के साथ शादी की। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News