22 DECMONDAY2025 7:04:19 PM
Life Style

B'day Special:जिंदगी में कई कठिनाइयों से गुजर कर सरोज खान ने हासिल की सफलता

  • Updated: 22 Nov, 2017 07:02 PM
B'day Special:जिंदगी में कई कठिनाइयों से गुजर कर सरोज खान ने हासिल की सफलता

सरोज खान बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर में से एक है। आज सरोज खान का जन्मदिन है। वह 69 साल की हो गई है। उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ किया। सफलता हासिल करने के लिए सरोज खान ने कई मुश्किलों का सामना किया। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बात बताएंगे।

- सरोज खान का असली नाम है निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल

- पार्टीशन के बाद पाकिस्तान से भारत आया परिवार 

- महज 3 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया काम

- फिल्म 'नजराना' से शुरू किया करियर

- 13 साल की उम्र में 43 साल के डांस मास्टर सोहनलाल से हुई शादी

- 4 बच्चों के पिता थे सोहनलाल 

- पति ने छिपाई पहले से शादीशुदा होने की बात

- बेटे के जन्म लेने पर सरोज को पता चली पति की सच्चाई
PunjabKesari
- पति ने बच्चों को अपना नाम देने से किया इनकार, हुए अलग

- सोहनलाल से अलग होने पर सरदार रोशन खान से की दूसरी शादी 

- रोशन और सरोज की एक बेटी है सुखना 

- 'मिस्टर इंडिया' में हवा-हवाई गाने से मिली सफलता

- 2000 से ज्यादा गानों को कर चुकी हैं कोरियोग्राफ 

-  नेशनल अवॉर्ड और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित 

- कई रियलिटी शो में रही जज

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP

 

Related News