26 APRFRIDAY2024 8:22:48 PM
Life Style

सिगरेट पीने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने कहा- यह कौन-सा अस्थमा है जो सिर्फ दीवाली पर...

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 22 Jul, 2019 03:17 PM
सिगरेट पीने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने कहा- यह कौन-सा अस्थमा है जो सिर्फ दीवाली पर...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले हफ्ते 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके को खास बनाने के लिए वह मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ मियामी गई और वहां जाकर उन्होंने जश्न मनाया। 

 

प्रियंका ने पति और मां के साथ मियामी में मनाया जन्मदिन 

वहां पर प्रियंका ने फैमिली और दोस्तों के साथ यॉट पर पार्टी की। सोशल मीडिया पर देसी गर्ल के जन्मदिन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका निक और उनकी मां मधु चोपड़ा एक-साथ बैठे दिखाई दिए।

PunjabKesari

प्रियंका की सिगरेट पीते तस्वीरें हुई वायरल 

इस दौरान प्रियंका ब्लैक कलर के टॉप में दिखी और मधु चोपड़ा प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस में। तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पीती दिखाई दी तो वहीं उनकी मां और पति सिगार पी रहे थे। 

PunjabKesari

सिगरेट पीने पर ट्रोल हुईं प्रियंका 

सिगरेट पीने पर प्रियंका ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने कहा कि यह कौन-सा अस्थमा है जो सिर्फ दीवाली पर ही होता है। वही अन्य यूजर ने कहा कि दीपावली के पटाखों से प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा हुआ था। अब आप शुद्ध वायु के यंत्र का प्रयोग कर रही हैं...????

PunjabKesari

कौन-सा अस्थमा है जो सिर्फ दीवाली पर होता हैः यूजर

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर प्रियंका सिगरेट पीने पर क्यों ट्रोल हो रही हैं । दरअसल, दीवाली पर उन्होंने कहा था कि उन्हें अस्थमा हैं और उन्हें स्मोक से नफरत है। प्रियंका ने दीवाली पर एक वीडियो शेयर कर स्मोक फ्री दीवाली मनाने की अपील की थी। साथ में लोगों को पटाखे ना जलाने की सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा था कि दिवाली रोशनी, लड्डू और प्यार का त्योहार है प्रदूषण का नहीं। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद उनकी सलाह उनपर ही भारी पड़ती दिखाई दे रही है। 

यही नहीं पार्टी के दौरान प्रियंका की शराब पीते हुए भी तस्वीरें सामने आई थी। बता दें कि इससे पहले अपनी शादी में जमकर आतिशबाजी करवाने को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हो चुकी हैं।


 

Related News