20 APRSATURDAY2024 1:46:04 PM
Life Style

99 साल के हुए प्रिंस फिलिप, शाही अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Jun, 2020 05:57 PM
99 साल के हुए प्रिंस फिलिप, शाही अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

ब्रिटेन की महाराज और क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप ने कल अपना 99वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने उनके 99 वें जन्मदिन पर प्रिंस फिलिप को शाही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज ने सोशल मीडिया पर ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की कुछ फोटोज भी शेयर की है, जिसमें शाही परिवार जन्मदिन सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है।

Prince Philip: How Duke of Edinburgh really impressed the Queen ...

शाही अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे 

आमतौर पर प्रिंस के जन्मदिन पर हाइड पार्क में 41 तोपों की सलामी, विंडसर ग्रेट पार्क में 21 तोपों की सलामी और 62 तोपों की सलामी दी जाती है। मगर, कोरोना के चलते इस बार ज्यादा तामझाम नहीं किया गया। फिलहाल वह विंडसर कैसल में महारानी के साथ निजी समय व्यतीत कर रहे हैं। महल के आधिकारिक ने रॉयल फैमिली इंस्टाग्राम अकाउंट से रानी और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी नौसेना प्रिंस फिलिप को सलामी देती नजर आई।

Prince Philip birthday: Cheeky reason Duke may 'sneak out' of ...

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

कोरोना की वजह से इस शाही फंक्शन में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए। वहीं प्रिंस हैरी, मेघन मार्कल और उनके बेटे आर्ची सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने कोरोना के चलते उन्हें वीडियो कॉल के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रिंस विलियम ने 2015 रग्बी विश्व कप की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Queen and Kate Middleton share sweet Prince Philip photos on his ...

एक मजाक साझा करना और 1957 में आइल ऑफ वाइट पर अपने पिता के साथ एक मोटरबोट पर सवार प्रिंस चार्ल्स की बचपन की तस्वीर। चैरिटी, सैन्य रेजिमेंट और जनता के सदस्यों ने भी इंस्टाग्राम व ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं साझा की। इसके अलावा पोती प्रिंसेस यूजनी ने अपनी शादी के बाद की तस्वीरों के साथ अपने 'दादा' को एक प्यारा सा जन्मदिन संदेश साझा दिया।

Related News