19 MARTHURSDAY2026 6:56:04 PM
Nari

‘बापू’ पेंटिंग से इंस्पायर्ड साड़ी में दिखीं सामंथा, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Mar, 2026 03:57 PM
‘बापू’ पेंटिंग से इंस्पायर्ड साड़ी में दिखीं सामंथा, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

नारी डेस्क:   दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu एक बार फिर अपने खूबसूरत और यूनिक फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पीले रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका सिंपल लेकिन बेहद रॉयल लुक देखने को मिला।‘बापू बोम्मा’ आर्ट से इंस्पायर्ड साड़ी- सामंथा की इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह मशहूर तेलुगु कलाकार Sattiraju Lakshmi Narayana (बापू) की प्रसिद्ध “बापू बोम्मा” पेंटिंग स्टाइल से प्रेरित है। इस आर्ट में महिलाओं को बहुत ही सॉफ्ट, ग्रेसफुल और क्लासिक अंदाज में दिखाया जाता है, जो सामंथा के पूरे लुक में साफ नजर आता है।

 साड़ी का डिजाइन और कीमत

यह पीले रंग की हैंडवोवन कॉटन कासवु साड़ी है, जिसमें अप्लीक और एम्ब्रॉयडरी का बारीक काम किया गया है। साड़ी पर हरे रंग की लाइनों से डिजाइन बनाया गया है, जो इसे और खास बनाता है। इसकी खासियत इसका गोल्डन बॉर्डर है, जो गोल्ड प्लेटेड कॉपर थ्रेड से बना है और इसे हल्का लेकिन एलिगेंट लुक देता है। इस साड़ी को डिजाइनर श्रीजीत जीवन ने अपने लेबल “Rouka” और Care4Chendamangalam के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी कीमत करीब 7,725 रुपये बताई जा रही है।

PunjabKesari

ब्लाउज और स्टाइलिंग

सामंथा ने इस साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप किया और इसे ग्रीन कासवु सिल्क ब्लाउज के साथ पेयर किया। ब्लाउज में प्लंजिंग नेकलाइन और हाफ स्लीव्स दी गई थीं, जो साड़ी के येलो रंग के साथ खूबसूरती से मैच कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: 9.24 लाख करोड़ की डायमंड जूलरी और स्टनिंग गाउन में ईशा अंबानी पहुंचीं ऑस्कर 2026

जूलरी और मेकअप

लुक को पूरा करने के लिए सामंथा ने बहुत ही सिंपल और क्लासी जूलरी चुनी। उन्होंने पर्ल और फ्लोरल पेंडेंट वाला चोकर, ग्रीन पेंडेंट चेन, हाथों में चूड़ियां और गोल्ड कंगन पहने। इसके साथ छोटी बिंदी और हाफ पिनअप हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और निखार दिया।

PunjabKesari

कासवु साड़ी की खासियत

कासवु साड़ी केरल की पारंपरिक साड़ी होती है, जिसे खास मौकों पर पहना जाता है। आमतौर पर यह ऑफ-व्हाइट और गोल्ड बॉर्डर में होती है, लेकिन अब डिजाइनर्स इसमें नए रंग और डिजाइन जोड़ रहे हैं। यह साड़ी कॉटन से बनी होती है, इसलिए हल्की और आरामदायक होती है।

क्यों खास है यह लुक?

सामंथा का यह लुक सादगी, परंपरा और कला का खूबसूरत मेल है। उन्होंने न सिर्फ अपने फैशन से लोगों का दिल जीता, बल्कि एक पुरानी कला को भी प्रमोट किया। उनका यह अंदाज उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो ट्रेडिशनल के साथ कुछ यूनिक पहनना चाहते हैं।  

PunjabKesari

Related News