नीता अंबानी पिछले काफी समय से देश की महिलाअाें के लिए प्रेरणा साबित हाे रही हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि नीता अंबानी देश में खेल काे जाेराेशाेराें से प्राेत्साहन दे रही हैं।
इसके अलावा वह फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट की अध्यक्ष भी हैं और भारतीय सुपर लीग (आईएसएल) को बढ़ावा दे रही हैं, जो अब देश का प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट बन गया है। इसके साथ ही उन्हें कई बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम मुंबई इंडियंस का समर्थन करते हुए देखा जाता है। रिलायंस फाउंडेशन की इन्हीं उपलब्धियाें के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' से सम्मानित किया। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हाेने के नाते नीता अंबानी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।