19 MAYSUNDAY2024 1:54:24 PM
Nari

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें, फैंस भी हुए Confused

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 May, 2024 07:08 PM
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें, फैंस भी हुए Confused

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। जैसे-जैसे एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी बढ़ रही है वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी ही बनाती हुई दिख रही हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी दीपिका मेट गाला में नहीं गई हैं। हालांकि इन सब खबरों के बीच दीपवीर के फैंस थोड़ी परेशानी में पड़ गए हैं। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

अकाउंट से डिलीट की तस्वीरें 

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसे देख उनके फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं। अब इंस्टाग्राम पर रणवीर की प्रोफाइल पर सिर्फ 133 पोस्ट रही हैं। उन्होंने जनवरी 2023 से पहले के सारी तस्वीरें और वीडियोज हटा दी हैं। अगर रणवीर की प्रोफाइल स्क्रॉल की जाए तो आखिरी पोस्ट उनके ब्रांड विज्ञापन की ही है। इससे पहले की सारी पोस्ट रणवीर ने क्यों हटाई अभी तक इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है। 

PunjabKesari

वेकेशन पर नजर आया था कपल 

इससे पहले यह खबर भी आई थी कि दीपिका और रणवीर इन दिनों वेकेशन पर हैं। इसकी खबर कोई सामने नहीं लेकिन एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें पहली बार दीपिका का बेबी बंप दिख रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका-रणवीर किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। दीपिका आगे चल रही हैं उन्होंने लूज कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई है। 

PunjabKesari

2018 में की थी शादी 

आपको बता दें कि कपल की शादी इटली के लेक कोमो में 2018 में हुई थी। इस शादी में सिर्फ दोनों के परिवार ही शामिल हुए थे। दोनों ने साउथ इंडियन और सिंधी रीति-रिवाजों के साथ रणवीर और दीपिका ने शादी रचाई थी। मीडिया की नजरों से दूर दोनों अपना स्पेशल दिन एंजॉय करते दिखे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इन दिनों बेबीमून पर है।

PunjabKesari


 

Related News