19 APRFRIDAY2024 9:30:23 PM
Life Style

सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनी चंद्राणी, निकली नौकरी ढूंढ़ने लेकिन रच डाला इतिहास

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 28 May, 2019 06:54 PM
सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनी चंद्राणी, निकली नौकरी ढूंढ़ने लेकिन रच डाला इतिहास

आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही है। यहां तक कि राजनीति में भी अपनी पहचान बना रही हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षण को लेकर सभी पार्टियां दावे तो करती मगर इसको कभी गंभीरता से नहीं लिया। मगर इस बार एक ऐसी पार्टी रही जिसने 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जिसका नाम बीजू जनता दल। जी हां, यह अपने आप में बड़ी खुशी व गर्व की बात है कि 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं संसद पहुंची हैं। 

 

देश की सबसे कम उम्र की सांसद बनी चंद्राणी मुर्मू

जिनमें से 7 सांसद ओडिशा से भी हैं जिनमें से 5 बीजू जनता दल (BJD) तो 2 बीजेपी(BJP) से हैं। इन्हीं सांसदों में से एक सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला सांसद चंद्राणी मुर्मू भी शामिल हैं, जिनकी उम्र महज 25 साल है और इंजीनियर हैं। चंद्राणी ने ओडिशा की केन्झार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है, जो देश की सबसे कम्र उम्र की सांसद हैं। चलिए जानते हैं कौन चंद्राणी मुर्मू।  

PunjabKesari

बीजेपी के उम्मीदवार से 66200 मतों के अंतर जीत की हासिल

चंद्राणी ने 2017 में भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है और वो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थीं लेकिन उन्हें इस दौरान बीजद की ओर से टिकट की पेशकश कर दी गई, जिसे वो गंवाना नहीं चाहती थी। उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार तो किया और चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार अनंत नायक से करीब 66200 मतों के अंतर से जीत भी हासिल की। चंद्राणी मुर्मू ने सबसे कम उम्र की सांसद महिला बनकर इतिहास रचा। चंद्राणी ने जीत के बाद कहा, 'इस कैंपेन के दौरान लोगों से बहुत सारा प्यार मिला। जीत के बाद अब मैं अपने क्षेत्र के लोगों के लिए खूब काम करुंगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करुंगी।'

PunjabKesari
  
न खुद की गाड़ी है, न घर और न ही ज्यादा बैंक बैलेंस

बता दें कि चंद्राणी के परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है और उनको भी राजनीति का ज्यादा अनुभव नहीं है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, चंद्राणी मुर्मू के पास सिर्फ 20000 कैश है। उनके पास दो बैंक अकाउंट है । चंद्राणी का किसी कंपनी में कोई शेयर नहीं है, और न ही कोई सेविंग्स। इतना ही नहीं उनके पास न तो कोई  खुद की गाड़ी है, न घर और न ही कोई लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी हैं। उनके पास सिर्फ माता-पिता के दिया करीब 100 ग्राम गोल्ड है।  

PunjabKesari
 

Related News