27 APRSATURDAY2024 4:15:18 AM
Life Style

कोई प्लान बनाकर तो कोई चोट पहुंचाकर, जानिए हर राशि के बदला लेने का तरीका

  • Updated: 30 Jun, 2018 05:29 PM
कोई प्लान बनाकर तो कोई चोट पहुंचाकर, जानिए हर राशि के बदला लेने का तरीका

हर व्यक्ति में ऐसी कई खूबियां और खामियां होती है, जो उसे दूसरों से अलग करती है। हर व्यक्ति का स्वभाव, बोलने और प्यार करने का तरीका अलग-अलग होता है, जिसका पता राशि से लगाया जा सकता है। अगर बात बदला लेने के तरीकों की करें तो व्यक्ति अपने दुश्मन से किस तरह बदला लेता है ये भी उसकी राशि के हिसाब से पता चल सकता है। जरूरी नहीं कि बदले की भावना सिर्फ बुरी ही हो, कई बार ये अच्छाई के लिए भी होती है। आज हम आपको राशि के हिसाब से बताएंगे कि किस राशि के लोग किस तरह से बदला लेते हैं।
 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोग गुस्से और बदले की भावना में कुछ भी नहीं सोचते। यह लोग बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि यह लोग किसी को शारीरिक तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाते।

PunjabKesari

2. वृषभ राशि
यह लोग रणनीति बनाकर अपने दर्द का बदला लेते हैं। यह लोग पहले अपना प्लान बनाते हैं और फिर दुश्मन से बदला लेते हैं, फिर चाहे इन्हें उसके लिए कितना भी समय क्यों न लग जाए।
 

3. मिथुन राशि
वैसे तो इस राशि के लोगों में बदला लेने की भावना काफी कम होती है लेकिन यह लोग दुख पहुंचाने या धोखा देने वाले को कभी माफ नहीं करते।
 

4. कर्क राशि
अगर आपका दुश्मन कर्क राशि का है तो जरा संभलकर रहें। क्योंकि इस राशि के लोग जितनी शिद्दत से प्यार करते हैं उतना ही बुरा इनका बदला लेने का तरीका होता है।
 

5. सिंह राशि
स्वभाव से चालाक और तेज तर्रार इस राशि के लोग बदला लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। सिंह राशि के लोग ईंट का जवाब पत्थर से देने वालों में से होते हैं।
 

6. कन्या राशि
बेशक इस राशि के लोग ज्यादा तेज मिजाज के न हो लेकिन बदला लेने में यह किसी से पीछे नहीं है। प्राइवेट हो या पब्लिकली, यह अपना बदला मौका मिलने पर ले लेते हैं।

PunjabKesari

7. तुला राशि
यह किसी से भी अपना बदला नियंत्रित तरीके से लेते हैं और सामने वाले को इस बात का अहसास भी नहीं होता।
 

8. वृश्चिक राशि
जो लोग इस राशि के लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं यह उन्हें कभी माफ नहीं करते। वृश्चिक राशि के लोग अपने दुुश्मन से इस तरह बदला लेते हैं कि वह कभी नहीं भूल पाते।
 

9. धनु राशि
इस राशि के लोग एक लिमिट तक ही अपना गुस्सा कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन उसके बाद इन्हें कोई भी नहीं रोक सकता। इसलिए आप भूलकर भी इस राशि के लोगों से परेशानी मोल न लें।
 

10. मकर राशि
बदला लेने के मामले में इस राशि के लोग सबसे खतरनाक होते हैं। इस राशि के लोग पूरी प्लानिंग करके अपने दुश्मन को नुकसान पहुंचाते है।
 

11. कुंभ राशि
शांत दिखने वाले इस राशि के लोग चुपचाप अपना बदला लेते हैं। यह इस तरह अपना बदला लेते हैं कि सामने वाले को समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हो रहा है।
 

12. मीन राशि
बदला लेने के लिए इस राशि के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। तेज दिमाग रखने वाले इस राशि के लोग अपना बदला इस तरह लेते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News