कल यानी 14 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसे पीरामल परिवार की तरफ से मुंबई के जियो गार्डन में होस्ट किया गया। पार्टी में बॉलीवुड सितारे ग्लेमरस लुक में नजर आए। न्यूली वेड कपल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी काफी स्टनिंग लग रहे थे। आइए देखें रिसेप्शन पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें।
रिसेप्शन में फिर ईशा ने पहना गोल्डन लहंगा
अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ईशा अंबानी गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं आनंद ने ब्लैक कलर का सूट पहना।
ए.आर रहमान और जाकिर हुसैन ने दी परफॉर्मेंस
रिसेप्शन पार्टी में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने परफॉर्मेंस दी।
स्टनिंग लुक में नजर आए आकाश-श्लोका
न्यूली वेड कपल ईशा और आनंद के साथ आकाश-श्लोका लुक भी देखने को वाला था। रिसेप्शन पार्टी में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता रेड एंड व्हाइट फ्लोरल इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में गॉर्जियस लग रही थी। वहीं आकाश भी मैचिंग बंदगला शेरवानी में नजर आए।
बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ नीता अंबानी ने दिए पोज।
नीता अंबानी भी दिखी खूबसूरत
ईशा की मां नीता अंबानी बेबी पिंक एंड गोल्डन लहंगे में काफी स्टनिंग लग रही थी। वहीं मुकेश अंबानी ब्लेक बंदगला सूट में नजर आए।
ईशा देयोल ने पति भरत के साथ शानदार एंट्री लीं।
सनी देयोल ने भी ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की रिसेप्शन पार्टी में की शिरकत।
बेटी ईशा की रिसेप्शन पार्टी में नीता और आकाश अंबानी ने दिए पोज।