26 APRFRIDAY2024 4:16:46 PM
Life Style

गर्लफ्रेंड में आलिया जैसी खूबियां ढूंढता है हर लड़का - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 Oct, 2018 10:24 AM
गर्लफ्रेंड में आलिया जैसी खूबियां ढूंढता है हर लड़का - Nari

यूथ आइकॉन बन चुकीं आलिया भट्ट लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। जहां लड़कियां उनकी स्टाइल को कॉपी करती हैं, वहीं लड़के उनके जैसी गर्लफ्रेंड पाने की चाहत रखते हैं। चलिए, जानते हैं कि आखिर आलिया में ऐसी क्या क्वालिटीज हैं, जो हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड में देखना चाहता है।

 

1. खुशमिजाज स्वभाव
आलिया स्वभाव से बेहद खुशमिजाज हैं। वह जमकर जोक्‍स क्रैक करती हैं और उन्‍हें खुद के ही जोक्‍स पर हंसना भी आता है। लड़कों को ऐसे स्वभाव वाली लड़कियां बहुत पसंद होती हैं।

PunjabKesari

2. कमाल का ड्रेसिंग स्टाइल
हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड आलिया की तरह ही स्टाइलिश हो। मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेसेस को किस तरह वियर किया जाता है, ये आलिया को अच्छी तरह पता है।

 

3. इंडिपेंडेंट
लड़कों को आलिया की तरह ही इंडिपेंडेंट लड़कियां खूब भाती हैं। बदलते समय के साथ लड़कों की सोच भी बदल गई है। आज के समय में हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पैरों पर खड़ी हो।

PunjabKesari

4. मल्टी टैलेंटेड
आलिया मल्टी टैलेंटेड हैं। वह एक्टिंग के साथ सिंगिंग और डांस भी कर लेती हैं। ऐसे में, भला कौन लड़का नहीं चाहेगा कि उसकी गर्लफ्रेंड आलिया की तरह हो।

 

5. केयरिंग नेचर
हाल ही में आलिया ने रणबीर के जन्मदिन पर उनके लिए खुद अपने हाथों से केक बनाया था। इससे पता चलता है कि वह कितनी केयरिंग है और हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड में भी यह खूबी हो।

PunjabKesari

6. बॉयफ्रेंड को दे स्पेस
सभी जानते हैं कि आलिया और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक रिश्ते में होने के बावजूद भी आलिया रणबीर को पूरा स्पेस देती हैं। उनकी यह क्वालिटी हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड में चाहता है।

 

7. सच कहने वाली
सिचुएशन चाहे कोई भी हो, आलिया सच कहने से कभी पीछे नहीं हटतीं। ऐसे में भला कौन-सा लड़का नहीं चाहेगा कि उसकी पार्टनर आलिया की तरह सच बोलने वाली हो।

 

8. परिवार के साथ ढलने वाली
जिस तरह आलिया ने रणबीर की फैमिली के साथ खुद को ढाल लिया है, उसी तरह हर लड़का चाहता कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके परिवार के मुताबिक खुद को ढाल ले।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हेल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News