05 APRSUNDAY2026 8:41:45 AM
interior decoration

Rakhi 2023: रक्षाबंधन पर इन तरीकों से सजाएं पूजा की थाली, यहां देखें यूनिक डिजाइन्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Aug, 2023 02:17 PM
Rakhi 2023: रक्षाबंधन पर इन तरीकों से सजाएं पूजा की थाली, यहां देखें यूनिक डिजाइन्स

भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए बहनें अपने भाई के लिए खुद पूजा की थाली सजाती हैं। वैसे तो मार्केट में भी कई तरह की थालियां मिल जाती हैं लेकिन बहनें अपने हाथों से थाली सजाकर अपने भाई को इंप्रेस करती हैं। ऐसे में अगर आप भी थाली घर में डेकोरेट करने की सोच रही हैं तो आज आपको कुछ ऐसे अलग आइडियाज बताते हैं जिनके जरिए आप थाली डेकोरेट कर सकती हैं। आइए जानते हैं....

थाली में इस तरह सितारों के साथ आप डेकोरेशन कर सकते हैं। सफेद रंग के मोती और साइड पर ऐसे शीशे लगाकर आप थाली को एक अलग ही डेकोर लुक दे सकते हैं। 

PunjabKesari

गोल्डन रंग की गोटा पट्टी आप थाली के बीच लगाकर और साइड में इस तरह के रंग-बिरंगे स्टोन लगाकर आप इसे सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

सफेद, लाल और गोल्डन कलर के बड़े-बड़े मोती आप थाली पर सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

इस तरह की स्टाइलिश थाली बाजार से लाकर उसमें ऑरेंज रंग का क्राफ्ट पेपर लगाकर आप उसे सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

पूरी थाली को इस तरह की गोटा पट्टी के साथ और बीच में बड़े-बड़े फूल लगाकर सजा सकती हैं। 

PunjabKesari

रेड और गोल्डन कलर का स्टोन और धागे का कॉम्बिनेशन थाली को एक हटके लुक देगा। 

PunjabKesari

बीच में इस तरह के मोती लगाकर और छोटे-छोटे फूल लगाकर थाली को आप सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

रंग-बिरंगे ऑर्ट पेपर और चोकर आकार में लगे शीशे भी थाली को एक अलग डेकोर लुक देंगे। 

PunjabKesari

धागे की ऐसी बारीक डेकोरेशन करके आप थाली को सिंपल और यूनिक डेकोरेशन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

अगर आप घर में थाली डेकोरेट नहीं करना चाहती हैं तो बाजार से ऐसी डेकोरेशन वाली थाली भी लेकर आ सकती हैं। 

PunjabKesari

छोटी सी इस तरह की थाली बाजार से लाकर आप उसे डेकोरेट कर सकते हैं। 

PunjabKesari
  

Related News