29 APRMONDAY2024 11:41:37 AM
Nari

कपड़ों पर लगे दागों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स(Pics)

  • Updated: 19 Aug, 2016 12:05 PM
कपड़ों पर लगे दागों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स(Pics)

हम चाहे अपनी मनपसंद ड्रैस का कितना भी ख्याल रख लें लेकिन जरा सी भी गलती से उस पर कोई ना कोई दाग लग ही जाता है। जिससे इसे पहनने में परेशानी होने लगती है। इन दाग धब्बों को हटाते समय कई बार कपडोें का रंग भी निकल जाता है। कुछ ऐसे जिद्दी दाग होते हैं जिन्हें हटाना मुश्किल होता है लेकिन कुछ उपायों की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

 
 
1. बेबी पाऊडर 
 
कपडोे पर ग्रेवी या तेल के दाग लगे हैं तो उसे बेबी पाउडर हटा देगा। जिस जगह दाग लगे हैं, वहां पर तुरंत बेबी पाऊडर छिडक दें। दाग कपड़े की ऊपरी परत पर पहुंच जाएगा, जिसे आप आसानी से निकाल जाएगा। कपडोें पर अगर ग्रेवी गिरी है तो साेडा छिड़क दें।
 
2. नींबू का रस
 
 
नींबू का रस हर तरह के दाग धब्बों के लिए असरदार है। दाग पर नींबू को रस निचोड़ कर इसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें। कुछ ही देर में दाग आसानी से निकल जाएगा।
 
3. प्रेस 
 
कपड़ों पर और टेबल या किचन काउंटर पर आप लाइट जाने पर माेमबत्ती जलाती होंगी। उस जगह पर मोम के दाग पड़ जाते हैं, जिन्हें चाकू या नुकीली चीज़ से निकालने पर खुरचने के निशान पड़ जाते हैं। इसके बजाय कपडों को इस्त्री करने वाला प्रेस का इस्तेमाल करें। मोम के ऊपर टिश्यू पेपर रखकर गर्म प्रेस चला दें। मोम पिघलकर अपने आप निकल जाएगी।
 
4. नेल पॉलिश रिमूवर से मिटाए दाग
 
अगर कपड़े में नेल पॉलिश का दाग लग जाए तो उसे ऐसीटोन बेस नेल पॉलिश रिमूवर से रगड कर साफ करें। अगर नेल पॉलिश रिमूवर से भी दाग न जाए तब रबिगं अल्‍कोहल से साफ करें।
 
5. रबिंग अल्‍कोहल
 
कपड़े से लिपस्टिक का दाग हटाने के लिए आप उसे रबिंग अल्‍कोहल रगड़ कर साफ करें। इसके लिए एक साफ कपड़ा या फिर सफेद रंग का कपड़ा ही लें जिससे आपके कपड़े पर किसी अन्‍य कपड़े का रंग न चढे।
 
 
6. नमक 
 
 
जूस और वाइन के दाग जैसे ही कपड़े पर लगे, वहां नमक छिड़क दें। इससे दाग जल्दी निकलेगा, क्योंकि वह निचली परत तक नहीं पहुंच पाएगा।
 
 
7. पेट्रोल 
 
पेट्रोलियम जेली को कपड़े के दाग पर रगड़े और 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो शेविंग क्रीम को भी लगा कर दाग साफ कर सकती हैं।
 
 
8. अमोनिया और बेकिंग सोडा
 
 
पानी में अमोनिया और बेकिंग सोडे को एक साथ मिला कर दांग वाले कपड़ो को उसमें डाल दें, यह दाग को छुडाने में काफी मजबूत होता है।
 

Related News