घर की सजावट के जरिए आप लोगों व आने वाली पीढ़ी को झंडे के रंग व उनके महत्व से भी रूबरू करवा सकते हैं।
यहीं नहीं, आप घर की सजावट में बच्चों की मदद भी ले सकते हैं, जिससे उन्हें देश का इतिहास जानने में दिलचस्पी पैदा होगी।
अगर आप भी 15 अगस्त पर घर को सजाने का आइडियाज खोज रहे हैं तो परेशान ना हो क्योंकि यहां हम आपको आइडियाज देंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
बच्चों की स्टडी टेबल को डैकोरेट करने के लिए आप तिरंगा लगा सकते हैं।
पौधें के जरिए घर की सजावट और पर्यावरण बचाने की ओर आपकी पहल... हैं ना ये कमाल का आइडिया।
Caption
छतरियां स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ घर/ऑफिस को सजाने का एक मॉर्डन तरीका हैं। आप इन्हें किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं और तिरंगे रंगों में रंग सकते हैं।
तिरंगे गुब्बारों से स्वतंत्रता दिवस की सजावट करने का आइडिया भी बेस्ट ऑप्शन है।
तिरंगे सलाद और नैपकिन का आइडिया भी आपकी सेलिब्रेशन डैकोरेशन के लिए बेस्ट है।
स्वतंत्रता दिवस के लिए क्यूबिकल सजावट से आप घर में देशभक्ति की भावना ला सकते हैं।
बेडरूम की सजावट के लिए आप नारंगी, सफेद और हरे रंग में मुलायम पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।