26 APRFRIDAY2024 12:21:43 PM
Nari

भरवां भिंडी मसाला

  • Updated: 04 Aug, 2016 01:26 PM
भरवां भिंडी मसाला
भिंडी सबकी पसंदीदा सब्जी होता है अगर हम बात करें भरवां भिंडी की तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। छोटे बच्चे हो या बडे हर कोई इसे चाव से खाता है। पंजाब में तो यह बहुत पसंद की जाती है तो आइए जानते है इसे बनाने की आसान विधि के बारे में.... 
 
 
*सामग्री
 
- 300 ग्राम ताजी भिंडी
- 1 टेबल स्पून बेसन
- 3-4 टेबल स्पून तेल
- 2 टी स्पून सौंफ
- 2 टी स्पून धनिया पाऊडर
- लाल मिर्च जरूरतानुसार
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून अमचूर पाऊडर
- थोडा सा गरम मसाला
- 1 चुटकी हींग
- 1 चुटकी जीरा
- नमक स्वादानुसार
 
 
*विधि
 
- भिंडी को धोकर और सुखाकर इसमें लंबाई में हल्का सा कट लगाएं ताकि मसाला भरा जा सके।
 
- हींग और बेसन के अलावा बाकी सारे मसाले एक बर्तन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
 
- अब एक कडाही में थोडा सा तेल डालकर इसमें जीरा,हींग और बेसन डालकर भूनें। बेसन भूनने के बाद इसमें पहले से मिक्स करके रखे हुए मसाले डाल कर 1 मिनट के लिए भूनिए और गैस बंद कर दीजिए।
 
- इसके बाद थोडा ठंडा होने पर इस मसाले को भिंडी में भरें। इस तरह से सारी भिडियां भर लीजिए।
 
- कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें धीरे-धीरे भरी भिंडी डाल कर पलटे के साथ हल्का सा हिलाएं और 2 मिनट के लिए इसे ढक्कर रख दें। ध्यान रखें कि आंच धीमी ही रखें।
 
- इसके बाद ढक्कन खोलकर इसे हिला दें और अगर जरूरत है तो इसे दोबारा ढक दें।
 
- अब इसे 2-3 मिनट के लिए बिना ढके पकाएं ताकि यह कुरकुरी हो जाएं। आपकी भरवां भिंडी बनकर तैयार है।
 
- अब इसे गर्मा-गर्म परांठे या रोटी के साथ परोसे।
 

Related News