26 APRFRIDAY2024 2:57:38 PM
travelling

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहें (pics)

  • Updated: 16 Oct, 2016 05:17 PM
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहें (pics)

दुनिया बहुत ही बड़ी है और इसमें घूमने की जगहें भी काफी है। आप चाहें जितना भी घूम ले लेकिन कोई न कोई जगह रह ही जाती देखने के लिए। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो दुनिया की बेहद ही खूबसूरत जगहें है। इनकी खूबसूरती को देखकर आप जरूर एक बार यहां घूमना चाहेंगे। 

 


1. वेनिस

वेनिस की खूबसूरती को तो पूरे विश्व में मशहूर है। वेनिस इटली में स्थित शहर है। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बहुत सारी नहरें बहती हैं। 

2. पेरू का माचू-पिचू

पेरू स्थित माचू-पिचू पूरे विश्व भर के लोगों की पसंद माना जाता है। इस जगह पर हमेशा शांति का माहौल बना रहता है। यहां घूम कर आप काफी  सुकून महसूस करेंगे। 

3. मेडागास्कर

मेडागास्कर अफ्रीका की सबसे खास जगहों में से एक है। इस खूबसूरत आइसलैंड पर आपको बहुत से ऐसे जानवर देखने को मिलेंगे, जिनको आपने कभी देखा नहीं होगा।  

4. पालावान द्वीप

पालावान द्वीप फिलीपींस में स्थित है। इस द्वीप को देख आपको ऐसा लगेगा जैसे मानों आप कोई सपना देख रहे है। 
 

Related News