26 APRFRIDAY2024 1:20:34 PM
Nari

आखिर क्यों हो जाते हैं शरीर पर सफेद दाग ? जानिए इसके कारण

  • Updated: 15 Sep, 2017 05:39 PM
आखिर क्यों हो जाते हैं शरीर पर सफेद दाग ? जानिए इसके कारण

कई लोगों के शरीर पर सफेद दाग होते हैं जिसे फुलवहरी भी कहते हैं। यह दाग शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। कुछ लोग इसे छुत की बीमारी समझते हैं लेकिन यह बिल्कुल गलत है। सफेद दाग किसी को भी हो सकते हैं और इसके कोई खास कारण भी नहीं होते। ऐसे में आज हम आपको शरीर पर होने वाले सफेद दागों के होने का कारण बताएंगे।

1. आनुवांशिक
सफेद दाग का सबसे बड़ा कारण आनुवांशिकता है। घर के किसी सदस्य के शरीर पर अगर सफेद दाग हैं तो उसकी अगली पीढ़ी को भी यह प्रॉब्लम हो सकती है।
2. सूरज की किरणें
कुछ लोगों की स्किन बहुत ही सेंसेटिव होती है। ऐसे में धूप में ज्यादा जाने की वजह से सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें त्वचा पर पड़ती हैं और सफेद दाग हो जाते हैं।
3. पेट में कीड़े
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता हो या उनके पेट में लंबे समय से कीड़े हो तो भी स्किन की यह प्रॉब्लम हो सकती है।
4. लिवर की समस्या
लिवर के कमजोर होने या सूजन होने पर भी शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं। 
5. डायबिटीज
जिन लोगों को लंबे समय से डायबिटीज हो और दवा खाने के बावजूद भी शुगर कंट्रोल में न रहे तो उनके शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं।
6. थायराइड
सफेद दाग होने का एक और कारण थायराइड की समस्या हो सकती है।


 

Related News