26 APRFRIDAY2024 9:57:22 AM
Nari

35 की उम्र में न खाएं ये आहार वरना...

  • Updated: 23 Jan, 2017 06:07 PM
35 की उम्र में न खाएं ये आहार वरना...

सेहत: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बहुत से बदलाव आते है, कमजोरी, हड्डियों का सुकड़ना, जोड़ों में दर्द जैसी कई परेशनियां सामने आने लगती है। ऐसे  में खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि खुद को बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद बना कर रखा जा सकें। अक्सर हम लोग उम्र के बढ़ने से अपनी पहली वाली डाइट को ही बरकरार रखते है लेकिन ऐसा न करें। 35 की उम्र पार करने के बाद कुछ चीजों से परहेज रखें ताकि लंबे समय तक जीया जा सकें। 

आइए जानते है 35 पार करने के बाद किन चीजों का सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। 


1. वसायुक्त आहार 

35 के बाद स्वस्थ रहने के लिए वसायुक्त आहारों से परहेज करना ही बेहतर है। साथ ही एक बार खाना खाने के बजाएं थोड़ी-थोड़ी देर बाद खाना खाए। 

2. कम करें नमक, चीनी

बढ़ती उम्र में बाकी की समस्याओं के साथ बीपी बढ़ने लगता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए कम मात्रा में चीनी का सेवन करें। साथ ही डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाने में नमक की मात्रा कम कर दें। 

3. चाय और शराब

एक समस्या यहा भी है कि इस उम्र में तनाव की समस्या ज्यादा रहने लगती है, जिस वजह से व्यक्ति कई बार डिप्रैशन में चला जाता है। ऐसे में चाय या कॉफी पीना घातक हो सकता है क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा काफी होती है। 

4. कोलेस्ट्रॉल युक्त आनाज 

30 की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक बेहतर तरीका, कोलेस्ट्रॉल युक्त आनाज न खाएं। आप अपने आहार में कार्ब की मात्रा कम करके आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और अच्छे कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। 

5. ब्राउन ब्रैड और ब्राउन राइस 

इस उम्र में ब्राउन ब्रैड और ब्राउन राइस को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे आप बूढ़ापे में आने वाली कई दिक्कतों से बच सकते है। 

Related News