27 APRSATURDAY2024 12:12:46 AM
Nari

रसोई की इन बची चीजों को ऐसे करें इस्तेमाल

  • Updated: 01 Mar, 2017 04:51 PM
रसोई की इन बची चीजों को ऐसे करें इस्तेमाल

Kitchen Tips :  रसोई में खाना बनाते समय अकसर ऐसी बहुत-सी चीजें बच जाती हैं जिन्हें कई लोग खराब और बेकार समझ कर फैंक देते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं होता है कि इन बची हुई चीजों को भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बची हुई चीजों को दोबारा इस्तेमाल करें।

 

1. नींबू का छिलका

ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि नींबू को निचौड़ने के बाद उसके छिलके को बेकार समझ कर फैंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज के बाद ऐसा ना करें। क्योंकि उसके छिलके से आप नींबू का आचार तैयार कर सकते हैं। नींबू के छिलके को किसी साफ बरनी में डाल दें और साथ में नमक भी डाल दे। इसे बीच-बीच में धूप में रखें। कुछ ही दिनों में नीबू का आचार तैयार हो जाएगा।

 

2. दूध खीर जल जाने पर

कभी-कभार क्या होता है कि आपकी बनाई हुई खीर जल जाती है फिर उसमें से जलने की खुशबू आती है। ऐसे में कुछ लोग खीर को फैंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज के बाद ऐसा ना करें। जब भी आपकी खीर जल जाए तब उसमें 2-3 पान के पत्ते डाल के गर्म करें। जलने की खुशबू चली जाएगी।

 

3. खट्टी दही

दही अगर खट्टी हो गई है तो दही को बड़े बर्तन में डाल के ऊपर से पानी भर दे। 4-5 घंटे के बाद पानी ऊपर आ जायेगा उसे धीरे से निकाल दे दही का खट्टापन अपने आप दूर हो जाएगा।

 

4. चावल का पानी

चावल उबलने के बाद जो माढ बचे उसे फेके नहीं उसमे नीबू का रस मिला के उसे बालो में लगाएं बाल चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

 

5. सब्जी का पानी

अगर मिक्स वेज कटलेट बना रहे हैं तो सब्जी उबलने के बाद जो पानी बचे उसे सूप में या फिर दाल पकाने में डाल दें। ऐसा करने से दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी।

 

Related News