26 APRFRIDAY2024 8:15:12 AM
Nari

झड़ते बाल और पिंपल्स से छुटकारा दिलाएगा करी पत्ता, यूं करें इस्तेमाल

  • Updated: 04 May, 2018 11:50 AM
झड़ते बाल और पिंपल्स से छुटकारा दिलाएगा करी पत्ता, यूं करें इस्तेमाल

करी पत्ते का इस्तेमाल हर घर की रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं जो स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप टूटते-झड़ते बालों, डैंड्रफ, पिंपल आदि ब्यूटी प्रॉब्लम्स से परेशान है तो आप करी पत्ते से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको करी पत्ते के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे, जिससे आपको बहुत जल्दी फायदा दिखने लगेगा।

1. पिंपल से पाए छुटकारा
करी पत्ते के इस्तेमाल से पिंपल और इसके मार्क्स से राहत मिलती है। इसके पेस्ट को लगाने से एक्ने-प्रोन एरिया को आराम और ठंडक मिलती है। इसे लगातार लगाने से पिंपल्स मार्क्स भी खत्म हो जाते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए करी पत्ते को धो कर पेस्ट बना लें और फिर इसमें लेमन जूस मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट तक प्रॉब्लम वाली जगह पर लगाएं और फिर चेहरे को धो लें।

2. फाइन लाइन से मिलें राहत
फाइन लाइन और ग्लोइंग चेहरे के लिए करी पत्ते का फेस पैक बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए करी पत्ते को धूप में सूखा लें। फिर इसे पीस कर पाउडर बनाएं। अब इसमें मुलतानी मिट्टी, गुलाब जल और कोई भी तेल अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धोएं।

3 झड़ते बालों और डैंड्रफ से मिलें छुटकारा
टूटते-झड़ते बालों और डैंड्रफ में राहत पाने के लिए करी पत्ता बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए करी पत्ते को दूध में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सिर के  स्कैल्प पर 15-20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद बालों धो लें।

4. सफेद बालों को बनाए काला
अगर आप समय से पहले सफेद होने वाले बालों से परेशान है तो करी पत्ते का तेल बना कर इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए नारियल तेल को गर्म करके उसमें साफ और सूखें करी पत्ते मिलाएं और इसे तब तक गर्म करें जब तक पतों का रंग न बदल जाएं। फिर इसे ठंडा करके अपनी उंगलियों से पत्तों को तेल में मैश करें। अब इसे छान कर पत्तों से अलग कर दें। अब इस तेल को बालों की जड़ों तक लगाएं। इससे बाल काले और मजबूत होगें।   

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News