26 APRFRIDAY2024 10:33:06 PM
Nari

आपकी फेवरेट Diva इनसे करवाती हैं अपना Makeup

  • Updated: 22 Mar, 2017 04:33 PM
आपकी फेवरेट Diva इनसे करवाती हैं अपना Makeup

फैशन: सिर्फ आऊटफिट ही नहीं बल्कि प्रफैक्ट मेकअप भी आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम रोल निभाता है। पार्टी हो या आफिस टाइम बिना मेकअप के लड़कियों की लुक अधूरी सी लगती है। मेकअप की बात करें तो बॉलीवुड डीवाज का मेकअप हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है।  बॉलीवुड के फैमेस मेकअप आर्टिेस्ट जादूगर कहलाते है, क्योंकि वह एक्ट्रैस का लुक बिल्कुल बदल कर रख देते है। स्मोकी आईज से लेकर विंगड आईलाइनर तक, ऑन-सेट मूवी मेकअप के लिए स्मूद स्ट्रोबिंग तकनीक तक, वह हर जगह अपनी जीत हासिल करने की प्रतिभा रखते हैं। बॉलीवुड मेकअप इंडस्ट्री में मिकी कॉन्ट्रैक्टर, डैनियल बॉयर, नम्रता सोनी, अंबिका पिल्लई और शान मुत्तेथिल भारत के कुछ जव्वल आर्टिेस्ट है। 

दरअसल, भारत में मेकअप इंडस्ट्री पश्चिम देशों की तुलना में अभी शुरू हुई है।  ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अन्य टॉप अभिनेत्रियों को खूबसूरत दिखाने में मेकअप आर्टिेस्ट का कमाल है। आइए जानते है अलग-अलग एक्ट्रैस के पसंदीदा मेकअप आर्टिेस्ट के बारे में। 


1. मिकी कॉन्ट्रैक्टर

नैचुरल मेकअप के लिए फैमेस, मिकी कॉन्ट्रैक्टर ऐश्वर्य राय बच्चन का पसंदीदा मेकअप आर्टिेस्ट है। यह टॉप का मेकअप आर्टिेस्ट है। वह करण जौहर के साथ प्रोडक्शन हाउस का काम करने के लिए भी जाना जाता है। 

2. डैनियल बॉयर

डैनियल बॉयर बॉलीवुड का सबसे बैस्ट हेयर ड्रेसर है। अब इसका नाम सभी सेलिब्रिटी की सूची में रहा है। वह ज्यादातर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय का मेकअप करने के लिए जाने जाते है। जर्मन का यह आर्टिेस्ट इंडियन मेकअप और हेयर ड्रैसर में अपनी खास जगह बना रहा है। 

3. अंबिका पिल्लई

ब्राइड मेकअप के लिए अंबिका पिल्लई ने कई अवॉडर्स जीते है। इसके अलावा पूरे देश में कई सफल सेलून चलाती है। वह कई फैमेस आर्टिेस्ट में से एक है। 

4. नम्रता सोनी

सोनाम कपूर और जैकलिन फर्नांडीज सहित कई टॉप की बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए यह महिला जादूगर, चमत्कार की तरह काम करती है। यह कमाल की हेयर स्टाइलिस्ट है।  सोनम कपूर का हेयर स्टाइल देखकर आपको यकीन हो जाएगा। 

5. मल्लिका भट्ट

मल्लिका भट्टने करीना कपूर खान और मल्लाइका अरोड़ा खान को अपने ग्राहको के सूची में शामिल कर चुकी है।  उन्हें डॉन और बकना ए हसीनो सहित कई बॉलीवुड की फैमेस फिल्मों के लिए नियुक्त किया गया है।
 

Related News