26 APRFRIDAY2024 10:36:44 AM
Nari

पीले दांतों को सफेद करती हैं ये 6 चीजें

  • Updated: 02 Mar, 2017 12:54 PM
पीले दांतों को सफेद करती हैं ये 6 चीजें

ब्यूटी :  सुंदरता केवल चेहरे से नहीं होती बल्‍कि अगर आपके दांत साफ ना हो तो भी आपकी पर्सनैलिटी दूसरों के सामने खराब हो जाती है। सुंदर और साफ दातों की मुस्कराहट और भी ज्यादा अच्छी लगती है। आजकल के गल्त खान-पान और कुछ गल्त आदतों के कारण दांत जल्दी पीले पड़ने लग जाते हैं। कुछ लोग तो अपने दांतों को छुपाने के कारण हंसते हुए अपने मुंह पर हाथ रख लेते हैं। यदि आप साफ और चमकीले दांत पाना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

 
1. बेकिंग सोडा से दांतों को सफेद बनाने का सबसे आसान तरीका है। रोज ब्रश करते समय अपने पेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें और ब्रश करें। दांतों की सफेदी लौट आएगी।
2. संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे या फिर रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।
3. स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। एेसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।
4. नींबू के कुदरती ब्लीचिंग के गुण दांतों पर भी असर दिखाते हैं। पीले दांतों के लिए नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ा जा सकता है। नींबू के साथ नमक मिलाकर दांतों की मसाज भी कर सकते है। एेसा दो हफ्तों तक रोजाना करने से दांत चमकने लगेंगे।
5. नमक को पुराने समय से ही दांतो की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। 
रोजाना सुबह टूथपेस्ट की तरह नमक को दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
6. सेब को डाइट में शामिल करने से भी दांतों की सफेदी लौटाई जा सकती है। सेब को चबाकर खाने से दांतों का कुदरती तरीके से स्क्रब हो जाता है। रोजाना एक या दो सेब जरूर खाएं और खूब चबा चबा कर खाएं। इसी तरह गाजर और खीरा भी कच्चा खाने से दांत सफेद तथा मजबूत बनते हैं।

Related News