08 MAYWEDNESDAY2024 6:31:35 PM
Nari

44 की उम्र में भी फिट है मलाइका, एक्सरसाइज के साथ लेती हैं ऐसी डाइट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 May, 2018 01:13 PM
44 की उम्र में भी फिट है मलाइका, एक्सरसाइज के साथ लेती हैं ऐसी डाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 44 की उम्र में भी बिल्कुल फिट और परफेक्ट हैं। हर महिला जानना चाहती है कि दो बच्चों के होने के बावजूद भी मलाइका इतनी फिट कैसे रहती हैं। उनकी फिटनेस की तो यंग लड़कियां भी दीवानी है और हो भी क्यों न, उनकी फिटनेस है ही इतनी कमाल की। आज हम आपको मलाइका अरोड़ा खान के कुछ ऐसे फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप उनकी तरह टोंड फिगर पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज।
 

मलाइका का फिटनेस फंडा
1. करती हैं एक्सरसाइज
मलाइका की फिटनेस का राज योगा हैं, जिसे वह कभी करना नहीं भूलती। मलाइका रोजाना 15-20 मिनट योगा करती हैं। मलाइका का कहना है कि 'फिट रहने के लिए बैले डान्स, एरोबिक्स, एक्सरसाइज करने के आसान और दिलचस्प तरीके हैं, जिन्हें वह हमेशा अपनाती हैं।' इसके अलावा मलाइका डेली जॉगिंग, दौड़ और वर्कआउट करती हैं, जोकि उन्हें स्लिम ट्रिम रखता है।

PunjabKesari

2. खाने पर कंट्रोल
बहुत से लोगों का मानना है कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है लेकिन मलाइका तो आलू प्रेमी हैं। मलाइका का कहना है कि उनका वजन आलू से नहीं बढ़ता, क्योंकि वह इसे एक्सरसाइज से कंट्रोल कर लेती हैं। इसके अलावा वह तैलीय, स्पाइसी ही क्यों न हो, उसे खाने में नियंत्रण रखती हैं, जो उन्हें ओबेसिटी से बचाता है।
 

3. लेती हैं भरपूर नींद
मलाइका का कहना है कि 'अगर हर स्त्री यह ठान ले कि उसे फिट रहना है तो मां बनने के बाद मोटापा कभी नहीं आएगा।' इसलिए संतुलित आहार के साथ-साथ वह भरपूर नींद भी लेती हैं। पार्टियों में कभी जाना भी पड़े तो भी वह ये कोशिश करती हैं कि उन्हें 7-8 घंटों की नींद मिल जाएं। वह कभी ज्यादा नहीं खाती, न ही अपने आपको स्टार्व करती हूं। वह संतुलित आहार, बहुत सारा पानी या कोकोनट वॉटर लेने के साथ हार्ड ड्रिंक्स, स्मोकिंग से दूर रहती हैं।
 

4. ऐसे करती हैं दिन की शुरूआत
मलाइका अपने दिन की शुरूआत करने के लिए  गर्म पानी में शहद और नींबू की कुछ बूदें मिलाकर पीती हैं। इसके अलावा वह सुबह ब्रेकफास्ट में हैल्दी और कम कैलोरी वाला भोजन खाती हैं। हालांकि वह कभी-कभार चटपटे खाने का मजा भी ले ही लेती हैं। इसके अलावा वह जूस पीना कभी नहीं भूलती।

PunjabKesari

5. मलाइका का वर्कआउट प्लान
मलाइका हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज और योगासन करती हैं। इसमें दो दिन योगा, दो दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और एक दिन कार्डियो के लिए एक्सरसाइज शामिल है। योग के बाद मलाइका हर रोज 10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं। प्रॉपर एक्सरसाइज के बाद मलाइका प्रोटीन शेक पीती हैं। इसके अलावा वो रोज 8 किशमिश और दो खजूर भी लेती हैं।
 

6. मलाइका की फिटनेस डाइट
मलाइका डेली 1800 कैलोरी का सेवन करती हैं। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स का ध्यान रखते हैं। दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय के साथ होती है। लंच में मलाइका चपाती या ब्राउन राइस, चिकन करी, ऑलिव ऑयल में पकाई हुई सब्जियां, लेती हैं। शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी और व्हाइट एग और रात के खाने में ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन होता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News