19 MAYSUNDAY2024 10:25:18 PM
Nari

Met Gala में काला टीका लगाकर पहुंची थी आलिया भट्ट, तस्वीरें देख फैंस बोले - 'इसकी जरुरत थी'

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 May, 2024 05:39 PM
Met Gala में काला टीका लगाकर पहुंची थी आलिया भट्ट, तस्वीरें देख फैंस बोले - 'इसकी जरुरत थी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैंस दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मेट गाला में शामिल हुई थी। मेट गाला में एक्ट्रेस ने भारत को रिप्रजेंट करते हुए साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। इस साल मेट गाला का ड्रेस कोड द गॉर्डन ऑफ टाइम रखी गई थी। इस थीम का ध्यान में रखते हुए ही आलिया ने अपना लुक कंप्लीट किया। आलिया के लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने कान के पीछे काला टीका भी लगाया था। ऐसे में फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

बुरी नजर से बचने के लिए काला टीका 

हिंदू धर्म में मान्यता है कि काला टीका लगाने से बुरी नजर नहीं लगती। ज्यादातर भारतीय मां भी अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाती हैं। शायद इसी बात पर आलिया भट्ट भी विश्वास रखती हैं इसलिए उन्होंने साड़ी के साथ बुरी नजर से बचने के लिए कान के पीछे काला टीका लगाया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस ने की तारीफ 

आलिया के द्वारा लगाया गया काला टीका देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'जितनी यह सुंदर लग रही हैं काला टीका जरुरी है। यह इन्हें बुरी नजरों से बचाएगा।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'बुरी नजर से बचने के लिए यह जरुरी है।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'इतनी सुंदर लग रही है काला टीका तो बनता है।' 

PunjabKesari

सब्यसाची ने डिजाइन की थी साड़ी 

आलिया के मेट गाला आउटफिट की बात करें तो उसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इस साड़ी को बनाने के लिए पूरे 1965 घंटे लगे थे और इसे 163 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। एक्ट्रेस की साड़ी में कीमती मोती, स्टोन और खूबसूरत कढ़ाई की गई थी जो बहुत ही प्यारी लग रही थी। वहीं यदि बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ जेसन शाह और वेदांग रैना भी दिखने वाले हैं। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Related News