26 APRFRIDAY2024 4:13:57 PM
Nari

प्यार में पड़े लड़के ये सब करने को हो जाते हैं तैयार

  • Updated: 27 Sep, 2017 10:09 AM
प्यार में पड़े लड़के ये सब करने को हो जाते हैं तैयार

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जिसमें पड़ा इंसान अजीब सी हरकतें करने लगता है। इतना ही नहीं, उसके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ जाता है। प्यार में पड़ा लड़का धीरे-धीरे लड़की की काफी केयर करने लगता है जो काम उसे पंसद भी नहीं वो भी करने को तैयार हो जाता है। तो आइए हम आपको ऐसी बातों के बारे में बताते है जिन्हें प्यार हो जाने पर करने लड़के अक्सर करने को तैयार हो जाते है। 


- जब किसी को प्यार हो जाता है तो उसके सामने आपका रंग-रूप ज्यादा मायने नहीं रखता। बल्कि आप उन्हें हर तरह से सुंदर लगने लगती है। 

PunjabKesari
- महिलाओं के साथ शॉपिंग करने की आदत जिसे सबसे खराब लगती है। वहीं इंसान प्यार में पड़ने के बाद लड़की के शॉपिंग करने लगता है और उसे यह सब पसंद आने लगता है। 

- जो दोस्तों के बिना एक भी पल नहीं करता था। प्यार में पड़ने के बाद वहीं इंसान सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पंसद करने लगता है। 


- प्यार में पड़ने के बाद लड़के हर छोटी-छोटी बात का ख्याल रखने लगते है। आपकी खुशी के लिए हर छोटी बात को याद रखने लगते है। 

PunjabKesari
- जो दूसरों के सामने माफी मांगना पंद नहीं करता था। जब उसी वय्कति को प्यार हो जाता है तो अगर आप लड़ भी ले तो वो पहले माफी मांगने की शुरूआत कर देता है। 

Related News