26 APRFRIDAY2024 10:53:57 PM
Nari

कहीं प्रैग्नेंसी में रूकावट तो नहीं बन रही ये चीजें

  • Updated: 10 Nov, 2017 03:58 PM
कहीं प्रैग्नेंसी में रूकावट तो नहीं बन रही ये चीजें

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों को अपना परिवार बढ़ाने की चाहत होती है। मां बनना हर औरत के लिए सुखद अहसास होता है लेकिन कुछ औरतों को गर्भावस्था के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई कोशिशे करने पर भी गर्भ ठहर नहीं पाता जिससे वह परेशान रहती हैं। इसके लिए डॉक्टरी सलाह लेना बहुत जरूरी है और इसके अलावा कुछ खास बातों का ख्याल रखें। जिससे प्रैग्नेंसी के चांस बढ़ सकते हैं। 

शारीरिक जांच करवाएं
प्रैग्नेंसी नहीं हो पा रही तो इसके लिए शारीरिक जांच करवाएं। कई बार थाइराइड, डायबिटीज,मिर्गी आदि की परेशानियों के चलते भी गर्भावस्था में परेशानी आनी शुरू हो जाती है। 

पीरियड्स का रखें ख्याल
ओवुलेशन पीरियड प्रैग्नेंसी में अहम भूमिका निभाता है। मासिक धर्म की गड़बड़ी के कारण भी गर्भावस्था में परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि प्रैग्नेंसी होने का समय पीरीयड्स से 7 दिन बाद का होता है। इस समय संबंध बनाने से गर्भ ठहरने का अच्छा अवसर होता है। 

तनाव
तनाव भी गर्भावस्था में परेशानी का कारण बन सकता है। हर वक्त सोच या चिंता में रहने से भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। प्रैग्नेंसी न होने का यह भी एक कारण है। 

फिटनेस 
प्रैग्नेंसी के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना भी बहुत जरूरी है। कमजोरी,मोटापा,पोषक तत्वों की कमी भी गर्भावस्था में रूकावट बनती हैं। अपने आहार का खास ख्याल रखें। वजन को बढ़ने या कम होने न दें। एक्सरसाइज,योग का सहारा लेकर भी आप फिटनेस पा सकती हैं। 

दवाइयों का सेवन
दवाइयां भी गर्भावस्था में परेशानी पैदा कर सकती हैं। दवाइयों से ज्यादा परहेज और खान-पान का ज्यादा ख्याल रखें। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News