शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है। इनसे सिर्फ शरीर को हैल्दी ही नहीं बल्कि कई समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। सब्जियों और फलों के जूस का सेवन करके गंभीर से गंभीर बीमारी से निजात पाई जा सकती है। आइए जानिए किन समस्याओं में कौन-से जूस का सेवन कर सकते हैं।
1. माइग्रेन
माइग्रेन होने पर आधे सिर में असहनीय दर्द होता है। ऐसे में 1 गिलास पानी में 1 नींबू का रस और 1 चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीएं। इससे तुरंत दर्द से राहत मिलेगा।
2. गठिया
जिन लोगों को गठिया रोग होता है उनके जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होता है। गठिया के रोगी को 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच लहसुन और 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा आलू के रस का भी सेवन कर सकते हैं जिससे दर्द से राहत मिलेगी।
3. फ्रेक्चर
पैर या हाथ की हड्डी में फ्रेक्चर आने पर काफी दर्द होता है और काफी समय तक काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टूटी हड्डी को जल्दी ठीक करने के लिए पालक, चौलाई, मेथी, सहजन और अजवाइन को मिलाकर सूप बना लें। इस सूप का सेवन करने से टूटी हड्डी जल्दी जुड़ने लगती है।
4. अपच
गलत खान-पान की वजह से पाचन शक्ति खराब हो जाती है। ऐसे में डाइजेशन सिस्टम ठीक करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीएं। इसके साथ ही हमेशा भोजन करने से आधा घंटा पहले 1 चम्मच अदरक के रस का सेवन करें जिससे भोजन पचाने में आसानी होगी।
5. अनिद्रा
तनाव भरी इस जिदंगी में कई लोगों को रात को सही तरीके से नींद नहीं आती। ऐसे में अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए सेब, अमरूद और आलू के रस को मिलाकर जूस बनाकर पीएं। इसके अलावा पालक और गाजर का सूप बनाकर पीने से भी अनिद्रा की समस्या दूर होती है।