26 APRFRIDAY2024 12:17:14 PM
Nari

दुनिया के ये 5 शहर हैं कई हजार साल पुराने

  • Updated: 10 Jun, 2017 02:39 PM
दुनिया के ये 5 शहर हैं कई हजार साल पुराने

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : गर्मी की छुट्टियां होते ही बच्चे घूमने की जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में लोग ज्यादातर हिल स्टेशन ही जाते हैं लेकिन हर बार एक ही जगह घूम कर मन बोर हो जाता है। इसके लिए इस बार ऐसी जगह पर जाएं जिसके इतिहास के बारे में अपने बच्चों को बता सकें। वैसे तो ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनके अपने इतिहास हैं लेकिन आज हम उन जगहों के बारे में बताएंगे जो दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक हैं।

1. वाराणसी
PunjabKesari
भारत में स्थित यह शहर करीब 5000 साल पुराना है। गंगा किनारे बसे इस शहर के बारे में महाभारत और रामायण में भी बात की गई है। यहां शाम के समय होने वाली गंगा आरती का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।

2. बाइब्लोस
PunjabKesari
लेबनान में बसा बाइब्लोस शहर बहुत ही सुंदर और पुराना शहर है। यह लगभग 7000 साल पुराना शहर है। यहां बने हुए अधिकतर स्मारक 12वीं सदी के समय के हैं। इन्ही स्मारकों को देखने के लिए यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। 

3. दमासकस
PunjabKesari
सीरिया में बसा यह शहर लगभग 11000 साल पुराना है। यहां की पुरानी इमारतें देखने में जितनी सुंदर हैं उतने ही इनके इतिहास भी जानने लायक हैं। यह शहर सीरिया के मुख्य जगहों में से एक है।

4. एथेंस
PunjabKesari
ग्रीस देश के इस शहर को एथीना भी कहते हैं। इसी शहर से पश्चिमी सभ्यता की शुरूआत हुई थी। यह लगभग 7000 साल पुराना शहर है।

5. प्लोव्दिव
PunjabKesari
प्लोव्दिव नाम का यह शहर बुल्गारिया में स्थित है और 6000 साल पुराना है। रोमन काल के समय में यह शहर रोमन साम्राज्य का मुख्य शहर था।


 

Related News